Homeदेशपीएम मोदी के बंगले का घेराव करेगी आप ,सुरक्षा घेरा बढ़ा  

पीएम मोदी के बंगले का घेराव करेगी आप ,सुरक्षा घेरा बढ़ा  

Published on

न्यूज़ डेस्क 
लोकसभा 2024 से पहले राजनीति का महा दंगल जारी है। सीएम अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चला रहे हैं तो बाहर उनकी पार्टी पीएम मोदी का बंगला घेर रही है। देखिए राजनीति क्या करवट लेती है?

लोकसभा 2024 के चुनाव से पहले दिल्ली में दंगल जारी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी पीएम नरेन्द्र मोदी का आवास घेरने जा रही है।  

घेराव को देखते हुए दिल्ली की पुलिस ने लोक कल्याण मार्ग के बांग्ला नंबर सात का सुरक्षा घेरा और भी बढ़ा दिया है। यह प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी यह घेरा मजबूत कर दिया गया है। आप के प्रदर्शन के कारण ई दिल्ली और मध्य दिल्ली के इलाकों में आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरे क्षेत्र में पहले से ही धारा 144 लागू है और यहां किसी को भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं है।    

विरोध को देखते हुए सात मार्ग परिवर्तन बिंदु की व्यवस्था की गई है। यह सलाह दी जाती है कि आमजन कमाल अतातुर्क मार्ग, सफदरजंग रोड, अकबर रोड और तीन मूर्ति मार्ग से गुजरने से बचें। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यह राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन होगा।

 प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। इसमें उन पर शराब व्यापारियों को लाभ देने और रिश्वत मांगने व धनशोधन करने का आरोप है। इस गिरफ्तारी के बावजूद वह जेल से ही सरकार चला रहे हैं। 

Latest articles

समीर वानखेड़े प्रमोशन पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, केंद्र की चुनौती खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर...

मिशन बंगाल में जुटे नितिन नवीन, बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहला दौरा,

बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद नितिन नवीन...

बिना OTP पैसे उड़ जाएंगे! आपके फोन में घुस रहा है नया सुपर-वायरस

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए हालात तेजी से खतरनाक होते जा रहे हैं क्योंकि...

रीढ़ की हड्डी में लगातार बना हुआ है दर्द, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

कई लोगों को अक्सर रीढ़ की हड्डी में दर्द रहने की समस्या होती है।...

More like this