Homeदेशआप सांसद संजय सिंह को पांच दिन की रिमांड पर ले गई...

आप सांसद संजय सिंह को पांच दिन की रिमांड पर ले गई ईडी , अब दस तारीख को होगी पेशी !

Published on



न्यूज़ डेस्क

आप सांसद आखिरकार पांच दिनों के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिए गए। ईडी अब संजय सिंह को दस अक्टूबर को अदालत में पेश करेगी। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में गुरुवार को संजय सिंह को पेश किया गया। कोर्ट में ईडी और संजय सिंह के वकील के बीच ढाई घंटे तक बहस चली। इसके बाद कोर्ट ने ईडी को पांच दिन की रिमांड दे दी। कोर्ट में पेशी के दौरान संजय सिंह मीडिया से घिरे नजर आए। उन्होंने इस दौरान कहा- ”मोदीजी हारेंगे, वे चुनाव हार रहे हैं इसलिए ऐसा किया जा रहा है।”
                इसके बाद मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट में संजय सिंह के वकील मोहित माथुर ने कहा कि उन्हें बिना आधार के अरेस्ट किया गया है। वकील ने ईडी से रिमांड कॉपी की भी मांग की है। ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक नवीन कुमार मट्टा पेश हो रहे हैं। ईडी के वकील ने कहा कि दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन हुए हैं। इसमें कुल दो करोड़ का लेनदेन हुआ है। संजय सिंह के लिए काम करने वाले दिनेश अरोड़ा के बयान के मुताबिक उसने लेनदेन की बात को फोन पर कंफर्म किया है। ईडी के रिमांड पेपर में संजय सिंह के घर पैसे के लेनदेन का जिक्र हुआ है। ईडी ने कहा कि पहले 1 करोड़ और दूसरी किश्त में 1 करोड़ का लेनदेन हुआ। रिमांड पेपर में इंडो स्प्रिट से पैसे लेने की बात कही गई है। ईडी ने आगे कहा कि सर्वेश संजय सिंह का कर्मचारी है। उसको सिंह के घर पर पैसा दिया गया, दिनेश अरोड़ा ने इसकी पुष्टि की।
                       वहीं संजय सिंह ने कहा- ईडी झूठ बोल रही है। इस दौरान कोर्ट ने पूछा कि क्या संजय सिंह के कर्मचारियों का बयान दर्ज किया है? कोर्ट ने पूछा- जब ईडी को लेनदेन की जानकारी काफी समय से है तो अभी अरेस्ट क्यों किया? कोर्ट ने कहा जिस लेन देन की बात ईडी कर रही है वह अगस्त, अक्टूबर 2021 का लेनदेन है। ईडी ने इस पर कहा कि इस मामले में बयान अभी दर्ज हुए हैं। ईडी ने कोर्ट को बताया कि कल सर्च किया और बयान भी दर्ज किए गए। अब तक 239 जगह पर सर्च ऑपरेशन किया गया। सर्वेश मिश्रा को 2 करोड़ रुपये देने की पुष्टि हुई। वहीं दिनेश अरोड़ा के कर्मचारी ने बताया कि संजय सिंह के घर जाकर 2 करोड़ रुपये दिए गए। बता दें कि दिनेश अरोड़ा राधा इंडस्ट्रीज के मालिक हैं। वे इस शराब घोटाला मामले में सरकारी गवाह बन चुके हैं।

Latest articles

USA से आया था फोन- पाक करने वाला है बड़ा हमला और फिर…’ एस जयशंकर का खुलासा

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले...

विधान सभा चुनाव 2025 से पूर्व नीतीश कैबिनेट में बड़ा फैसला

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है।राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ चुनाव आयोग...

लांच हुई राष्ट्रीय खेल नीति 2025, Olympic 2036 पर नजर, 5 स्तंभ पर रहेगा पूरा फोकस

एक सुसंगठित दृष्टि और भावी रणनीति के साथ, अग्रणी राष्ट्र बनाने की दिशा में...

मोबाइल नंबर को हथियार बनाकर ऑनलाइन धोखाधड़ी पर लगाएगी लगाम! ये है सरकार का प्लान

साइबर फ्रॉड के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में दूरसंचार विभाग (...

More like this

USA से आया था फोन- पाक करने वाला है बड़ा हमला और फिर…’ एस जयशंकर का खुलासा

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले...

विधान सभा चुनाव 2025 से पूर्व नीतीश कैबिनेट में बड़ा फैसला

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है।राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ चुनाव आयोग...

लांच हुई राष्ट्रीय खेल नीति 2025, Olympic 2036 पर नजर, 5 स्तंभ पर रहेगा पूरा फोकस

एक सुसंगठित दृष्टि और भावी रणनीति के साथ, अग्रणी राष्ट्र बनाने की दिशा में...