बीरेंद्र कुमार झा
आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह को दिल्ली की दिल्ली शराब घोटाला मामले में एक बार फिर कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आप सांसद संजय सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी मोदी जी का अन्याय है वह चुनाव हारेंगे । तक ईडी की रिमांड में भेज दिया है। अब खत्म हो चुकी दिल्ली की आबकारी नीति या शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने संजय सिंह को गिरफ्तार किया था। संजय सिंह ने राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर में विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल के समक्ष पेश किए जाने के लिए ले जाने के दौरान पत्रकारों से कहा कि यह मोदी जी का अन्याय है,वह चुनाव हार जाएंगे ।वह चुनाव हार रहे हैं।
प्रधानमंत्री का अन्याय है यह गिरफ्तारी
दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तारी के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी नेता सांसद संजय सिंह को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किया गया अन्याय है।उनकी पार्टी अगला लोकसभा चुनाव हारने जा रही है।परिवर्तन निदेशालय ने संजय सिंह को 2021-22 दिल्ली आबकारी नीति मामले से जुड़ी मनी लांड्रिंग जांच के सिलसिले में बुधवार को गिरफ्तार किया था।
आप मंत्रियों और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ राजधानी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी की कई नेता और कार्यकर्ता दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित आप कार्यालय में जुटे। बैनर थामें प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए संजय सिंह की रिहाई की मांग की।विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले आप नेताओं में आतिशी,गोपाल राय ,जरनैल सिंह ,प्रियंका कक्कड़ और रीना गुप्ता शामिल रहे।
अडानी के विरुद्ध संसद में बोलने की मिली सजा
दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने विरोध प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि बीजेपी ने देशव्यापी सर्वेक्षण कराया है।उसे पता है कि उसकी हार निश्चित है। उसका राष्ट्रीय जन तांत्रिक गठबंधन में विश्वास नहीं है,इसलिए वह ईडी की ओर से गिरफ्तारी करवा कर चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन निदेशालय ने संजय सिंह को इसलिए गिरफ्तार किया है,क्योंकि उन्होंने संसद में अदानी समूह से संबंधित मुद्दे उठाए थे।