Homeदेशआप नेता संजय सिंह गिरफ्तार ,अब किसकी बारी ?

आप नेता संजय सिंह गिरफ्तार ,अब किसकी बारी ?

Published on


अखिलेश अखिल 

ईडी ने आखिर आज शाम को आप सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। संजय सिंह आप के राज्य सभा सांसद हैं और बीजेपी सरकार के मुखर विरोधी भी। जानकारी के मुताबिक संजय सिंह को ईडी  घोटाले में गिरफ्तार किया है। इसी मामले में मनीष सिसोदिया पहले से ही गिरफ्तारी में चल रहे हैं। मनीष दिल्ली सरकार में उपमुख्यम्नत्री रहे हैं। वैसे केजरीवाल सरकार के कई मंत्री इन दिनों जेल के भीतर है। अब अगर सनजय सिंह को भी जेल भेज दिया गया तो आप की मकर टूट सकती है।  के चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव में संजय सिंह की बड़ी भूमिका बढ़ती  जा रही थी ,  बीजेपी की परेशानी उससे  बढ़ती जा रही थी।    
बता दें कि आज सुबह तड़के ही संजय सिंह के दिल्ली स्थित सरकारी  आवास पर ईडी की टीम पहुंची। लगभग दस घंटे तक जांच और पूछताछ के बाद ईडी ने संजय सिंह को हिरासत में ले लिया। सनजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। हर राज्यों में इस खबर की ही चर्चा हो रही है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा यह हो रही है कि  किसकी बारी है ?     
  वैसे ईडी के रडार पर दर्जनों विपक्षी नेता है। ये नेता सभी पार्टियों से जुड़े हैं।  कांग्रेस  ईडी जांच का सामना कर रहे हैं। राहुल गाँधी से लेकर सोनिया गाँधी से भी हेराल्ड मामले में ईडी पूछताछ कर चुकी है। अब उनके साथ ईडी  करना है यह भी देखना है। कहा जा रहा है कि बीजेपी किसी की भी गिरफ्तारी से पहले लाभ -हानि का भी आंकलन कर रही है क्योंकि चुनावी वर्ष में किसी की गिरफ्तारी बीजेपी के लिए हानिकारक न बन जाए। वैसे देश के कई मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी ईडी के रडार पर हैं और यह कहा जा सकता है कि कभी भी इन मंत्रियों की गिरफ्तारी ईडी कर सकती है। वैसे सुप्रीम कोर्ट ने आज ही एक मामले का फैसला देते हुए ईडी को आइना भी दिखाया है और कहा कि बदले की भावना से किसी की भी गिरफ्तारी ठीक नहीं। ईडी को अपनी  का ध्यान रखना चाहिए। किसी की गिरफ्तारी और किसी के यहाँ छापेमारी में यह दिखना चाहिए यह सब पारदर्शी है और ईमानदारी से यह सब किया जा रहा है।           
           जहाँ तक संजय सिंह की गिरफ्तारी की बात है ईडी ने अपने आरोप पत्र में दिल्ली स्थित व्यवसायी दिनेश अरोड़ा का उल्लेख किया है, जिन्हें दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में आरोपी के रूप में नामित किया गया था।  दिनेश अरोड़ा ने सरकारी गवाह बनने की सहमति जताई है। आरोप है कि अरोड़ा ने संजय सिंह की मौजूदगी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उनके आवास पर बैठक की।  अरोड़ा ने कहा कि एक कार्यक्रम के दौरान उनकी संजय सिंह से मुलाकात हुई थी। संजय सिंह से मुलाकात के बाद वह दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के भी संपर्क में आए। यह कार्यक्रम दिल्ली चुनाव से पहले धन जुटाने के लिए आयोजित किया गया था। 
                          संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई को आप ने राजनीतिक बताया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर ईडी, सीबीआई, आय़कर विभाग और पुलिस-सभी एजेंसियां सक्रिय हो जाएंगी।  कल पत्रकारों के परिसरों पर छापे मारे थे और आज संजय सिंह के परिसर पर. ऐसे कई छापे मारे जाएंगे, लेकिन डरने की कोई बात नहीं है। आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि पिछले करीब 15 महीनों से बीजेपी एक तथाकथित शराब घोटाले की आड़ में हम पर आरोप लगा रही है। पिछले 15 महीनों में 1 हजार जगहों पर ईडी द्वारा छापेमारी कराई गई है। कई अफसर इसमें लगे हुए हैं। 15 महीने बीतने के बाद, लोगों को गिरफ्तार करने के बाद जांच में आज तक किसी एजेंसी को फूटी कौड़ी तक नहीं मिली। अगर कोई घोटाला होता तो न जाने कितनी संपत्ति बरामद होती। ये दिखाता है कि ये राजनीति से प्रेरित है। 
                      ईडी की कार्रवाई को लेकर अन्य विपक्षी दलों ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि ईडी बीजेपी का इलेक्शन डिपार्टमेंट बन चुका है। संजय सिंह निर्भिक व्यक्ति हैं और मोदी सरकार को मुद्दों पर कठघरे में खड़े करते हैं। अब उनसे दुर्व्यवहार किया जा रहा है। यह स्वीकार नहीं किया जा सकता है। 

Latest articles

रेवंत रेड्डी के हाथ तेलंगाना की कमान ,सात को लेंगे सीएम की शपथ 

अखिलेश अखिल तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी होंगे। कांग्रेस शीर्ष कमान की मुहर रेवंत के...

चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी को वायनाड छोड़ने की नसीहत

बीरेंद्र कुमार झा राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अब...

कांग्रेस की चालाकी पर भारी पड़े अखिलेश नीतीश और ममता

बीरेंद्र कुमार झा विपक्षी राजनीतिक दलों ने कई महीने पहले जोर-जोर से एक गठबंधन बनाया था और...

राजस्थान में सीएम की रेस में पांच चेहरे ,मोदी और शाह का पसंद कौन ?

अखिलेश अखिल राजस्थान में बीजेपी की जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर हलचल...

More like this

रेवंत रेड्डी के हाथ तेलंगाना की कमान ,सात को लेंगे सीएम की शपथ 

अखिलेश अखिल तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी होंगे। कांग्रेस शीर्ष कमान की मुहर रेवंत के...

चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी को वायनाड छोड़ने की नसीहत

बीरेंद्र कुमार झा राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अब...

कांग्रेस की चालाकी पर भारी पड़े अखिलेश नीतीश और ममता

बीरेंद्र कुमार झा विपक्षी राजनीतिक दलों ने कई महीने पहले जोर-जोर से एक गठबंधन बनाया था और...