HomeदेशWeather Update Today:दिल्ली-गुजरात समेत इन राज्यों में बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने...

Weather Update Today:दिल्ली-गुजरात समेत इन राज्यों में बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट,जानिए अपने शहर का हाल

Published on

Weather Update
देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बाढ़ के कारण कई लोगों की मौत हो गई है। आईएमडी ने बुधवार को तेलंगाना के चार जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार, कुमुराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, जयशंकर भूपलपल्ली और मुलुगु में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। बीता सप्‍ताह गुजरात सर्वाधिक बारिश से प्रभावित रहा। इससे पहले दक्षिण भारत के राज्‍यों में जनजीवन प्रभावित हुआ था। अब मौसम के जानकारों का ताजा अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में कुछ राज्‍यों में तेज बारिश हो सकती है। पूर्वानुमान है कि मौसम के बदलते सिस्‍टम से मध्‍य भारत के कई शहर प्रभावित हो सकते हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज 4 सितंबर 2024 बारिश की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं राजधानी में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

पूर्वानुमान के मुताबिक आज हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही बारिश होने के भी आसार हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राजस्थान में भी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश में आगामी चार से पांच दिन तक बारिश होने की संभावना है। बिहार में भी बुधवार को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने गुजरात, विदर्भ और तटीय आंध्र प्रदेश के लिए भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पूर्वी गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है। कमज़ोर निम्न दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव में मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

Latest articles

जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

lकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2027 से देशभर में जनगणना होगी।...

राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण का सदन में उठाया मुद्दा, विस्तृत चर्चा की मांग की

#RahulGandhi # issue #airpollution #House#demand#detaileddiscussion.#Govt लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण के मुद्दे...

आधार की फोटोकॉपी पर जल्द लगेगी रोक! UIDAI ला रहा बड़ा बदलाव

कई वर्षों से जहां भी पहचान देने की बात आती है आधार की फोटोकॉपी...

डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी, भारत में लॉन्च हुई Ozempic

दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में अपनी चर्चित डायबिटीज दवा ओजेम्पिक लॉन्च कर...

More like this