Homeदेशकोबरा गले में लपेट मंदिर गया था युवक, शिव को प्रणाम करते...

कोबरा गले में लपेट मंदिर गया था युवक, शिव को प्रणाम करते वक्त सांप ने डंसा

Published on

  • बीरेंद्र कुमार झा

सांप से खिलवाड़ करना जानलेवा होता है लेकिन इसके बावजूद कई लोग ऐसा करने से बाज नहीं आते।ऐसी ही एक हरकत शनिवार को  बिहार के नवादा के एक युवक ने भी किया। कोबरा के साथ स्टंट करना  इस युवक को काफी भारी पड़ गया।इस स्टंट में कोबरा सांप के काट लेने से इस युवक को जान से हाथ धोना पड़ा।गोविंदपुर थाने के हरनारायणपुर गांव में शनिवार को एक घर में सांप निकला। सांप से खेलनेवाले एक युवक ने उसे पकड़ लिया और गले में लपेट कर घूमने लगा।इसी दौरान जब वो शिव मंदिर पहुंचा तो वहां सांप ने उसे डंस लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सांप के डंसते ही वह मंदिर में ही बेहोश हो गया

घटना के संबंध में बताया जाता है कि हरनारायणपुर गांव निवासी दिलीप यादव के घर में सांप निकला था। दिलीप यादव ने दिलेरी दिखाते हुए सांप को पकड़ लि  या और उसे गले में लपेटकर घूमने लगा। गांव और परिवार के लोगों ने दिलीप यादव को ऐसा करने से बहुत रोका, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी।दिलीप यादव गले में सांप को लपेटे हुए गांव के शिव मंदिर पहुंचा। शिव मंदिर में जाकर दिलीप यादव ने भोलेनाथ को सिर झुका कर प्रणाम किया।इस दौरान सांप पर दबाव पड़ा जिससे गुस्सा होकर सांप ने दिलीप यादव को डंस लिया। सांप के डंसते ही वह मंदिर में ही बेहोश हो गया और उसके पूरे शरीर में जहर फैलने लगा

इलाज के दौरान उसकी मौत

इस घटना के बाद मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में ग्रामीण और परिजन बेहोशी की हालत में दिलीप यादव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।हालांकि मौत की अब तक पुष्टि नहीं हो पायी है। ग्रामीणों ने बताया कि जब दिलीप यादव को सांप ने डंस लिया, तो सांप को छोड़ दिया गया। जख्मी हालत में दिलीप यादव बोल रहा था कि ‘सांप को मत मारो नहीं तो हम मर जायेंगे’.

Latest articles

जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

lकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2027 से देशभर में जनगणना होगी।...

राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण का सदन में उठाया मुद्दा, विस्तृत चर्चा की मांग की

#RahulGandhi # issue #airpollution #House#demand#detaileddiscussion.#Govt लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण के मुद्दे...

आधार की फोटोकॉपी पर जल्द लगेगी रोक! UIDAI ला रहा बड़ा बदलाव

कई वर्षों से जहां भी पहचान देने की बात आती है आधार की फोटोकॉपी...

डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी, भारत में लॉन्च हुई Ozempic

दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में अपनी चर्चित डायबिटीज दवा ओजेम्पिक लॉन्च कर...

More like this