शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का शराब के नशे में धुत्त वाला एक वीडियो वायरल

0
5

इस समय शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के एक निजी पार्टी के बाद नशे (शराब) में होने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।इन वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वे नशे में धुत हैं और उन्हें लोगों का सहारा लेकर अपनी गाड़ी तक जाना पड़ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फुटेज में उन्हें कथित तौर पर असंतुलित और नशे की हालत में देखा गया है ,लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।इस घटना की या उनके शराब के नशे में धुत्त होने की कोई भी आधिकारिक या स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है,यहां तक इस वीडियो के सामने आने के उपरांत भी शाहरुख खान या उनके परिवार की ओर से इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है और उन लोगों ने इस मामले में बिल्कुल चुप्पी साध ली है।

इससे पहले 2021 में भी आर्यन खान का नाम एक ड्रग्स केस में आया था, जिस कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया था और उन्हें हवालात तक का सफर करना पड़ा।हालाँकि, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बाद में उन्हें क्लीन चिट दे दी थी क्योंकि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले थे।

उस घटना को लेकर यह माना जाता है कि जिस क्रूज़ को लेकर शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान अपने दोस्तों के साथ पिकनिक करने गोवा जा रहा था, उस क्रूज़ में तस्करी के नशा का समान और ड्रग्स भरा हुआ था। आमतौर पर ऐसे रईसजादों पर पुलिस एक्साइज या नारकोटिक्स विभाग भी जल्दी हाथ नहीं डालता है क्योंकि ड्रग्स के ऐसे धंधे में उन्हें भारी कमिशन की राशि दी जाती है। दूसरे शब्दों में कहें तो उनका भी इंवॉल्वमेंट इस ड्रग्स और नशे के धंधे में रहता है।
समीर वानखेड़े नामक नारकोटिक्स ब्यूरो के एक पदाधिकारी ने इन्हें नशा और ड्रग्स की सप्लाई के मामले में गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया था। इस हाई प्रोफाइल मामले में सबूत के अभाव में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को तो क्लीन चिट दे दिया गया लेकिन समीर वानखेडे उल्टे फंस गए। बिना सबूत किसी सेलिब्रिटी को परेशान करने का उनपर लग गया और उनकी नौकरी चली गई। कहा जाता है कि यह सब शाहरुख खान के पैसे और उसके रसूक का प्रभाव था की समीर वानखेड़े जैसा ईमानदार अधिकारी इस मामले में फंस गया।

इस मामले में समीर वानखेड़े पर यह आरोप लगा कि उसने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से 124 करोड रुपए में उसे जेल ना भेजने और इस मामले को रफा-दफा करने के लिए एक सौदा किया था, लेकिन जब उन्हें सिर्फ 50 लाख रुपए ही दिए गए तो उन्होंने अपनी छवि चमकाने के खातिर आर्यन खान को जेल में डाल दिया था। हालांकि मुंबई हाई कोर्ट में अभी भी यह मामला पेंडिंग पड़ा हुआ है, क्योंकि यह 50 लाख रुपये जो नगद समीर वानखेड़े को दिया गया था,वह किसका है इसका प्रमाण मांगा जा रहा है और अभी तक किसी ने इस 50 लाख रुपए के अपने होने की बात स्वीकारी है ।

वैसे शाहरुख खान और उसके बेटे आर्यन खान का नशा से पुराना संबंध है। शाहरुख खान DYavol नाम से शराब के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और माना जाता है कि यह कंपनी ऊंचे कीमत पर रूस का एक विशेष शराब वोदका की बिक्री करती हैं, जो काफी महंगी बिकती है। वैसे शाहरुख खान आईपीएल की एक टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के भी मालिक हैं।इस आईपीएल में भी शराब और शबाब का जमकर प्रदर्शन किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here