बीरेंद्र कुमार झा
उड़ीसा के झाड़ीगांव गांव की एक वृद्ध महिला का वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है।वीडियो में एक महिला जिसका नाम सूर्या हरिजन है, एक टूटे प्लास्टिक कुर्सी के सहारे सड़कों पर चलती नजर आ रही है। दरअसल यह वृद्ध महिला अपना पेंशन लेने के लिए बैंक जा रही है।
मार्मिक है वीडियो
यह वीडियो बहुत ही मार्मिक है, क्योंकि इसमें दिखाई जा रही है महिला काफी वृद्ध है और वह बहुत ही मुश्किल से रास्ते पर कुर्सी के सहारे चल पा रही है। वृद्ध महिला के पैर में चप्पल भी नहीं है,ऐसे में अगर यह महिला कई किलोमीटर अपना पेंशन प्राप्त करने जाती है तो इससे सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है।
स्टेट बैंक के मैनेजर ने दी सफाई
इस संबंध में पेंशन देने वाले बैंक (स्टेट बैंक)के मैनेजर का कहना है कि दरअसल महिला की हाथ की अंगुली टूट गई है। हम जल्दी ही इस समस्या का समाधान करेंगे। हालांकि एसबीआई का ही यह भी कहना है अगर कोई पेंशन धारी हस्ताक्षर करने में, या हाथ का अंगूठा लगाकर पेंशन निकालने में असमर्थ है ,वह पैर के अंगूठे का निशान लगा कर भी पैसे निकाल सकता है।साथ ही आज के समय आधार के जरिए भी व्यक्ति की पहचान की जा सकती है।इसमें संबंधित व्यक्ति की आंखों का ब्यौरा भी रहता है बावजूद इसके महिला को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है।

