Homeदेशलालू की बेल पर लड्डू बांटने को लेकर विधायकों में तकरार; लखेंद्र...

लालू की बेल पर लड्डू बांटने को लेकर विधायकों में तकरार; लखेंद्र पासवान का निलंबन वापस, विपक्ष विधानसभा की कार्यवाही में

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

लैंड फॉर जॉब्स स्कैम में लालू यादव, राबड़ी और मीसा को जमानत मिल चुकी है। पटना में आरजेडी विधायकों ने जश्न मनाया। आरजेडी विधायकों और राजभवन मार्च करने की तैयारी कर रहे बीजेपी विधायकों में तकरार हो गई। बीजेपी का आरोप है कि उनके ऊपर लड्‌डू के डिब्बे फेंके गए और उनके विधायक अरुण सिन्हा का कपड़ा फाड़ दिया गया।

विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने मिठाई और पानी विवाद पर सत्ता पक्ष के विधायकों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यह सब गलत है। इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए और विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

ऐसे शुरूहुआ विवाद

बीजेपी के सभी विधायक लखेंद्र पासवान के निलंबन को लेकर सदन के बाहर धरना दे रहे थे। इसी दौरान आरजेडी के विधायक लड्‌डू लेकर पहुंचे और बीजेपी विधायकों में बांटने लगे।

शेखपुरा से आरजेडी के विधायक विजय सम्राट बीजेपी विधायकों के पास मिठाई बांटने पहुंचे। बीजेपी विधायकों का आरोप है कि हमने मिठाई लेने से मना किया तो उन्होंने हमारे ऊपर डिब्बा फेंक दिया। इसी दौरान बीजेपी विधायक अरुण सिन्हा से कहासुनी हो गई। बीजेपी विधायक का आरोप है कि आरजेडी विधायक उनके कुर्ते के ऊपर चढ़ गए। इससे उनकाकुर्ता फट गया।

भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि मुझे जबरदस्ती लड्डू खिलाया जा रहा था। आरजेडी विधायक गुंडागर्दी कर रहे थे।

नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आरजेडी के विधायक मनोज यादव लड्डू चलाकर फेंकने लगे। विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि यह लड्डू जहरीला था। हम लोग इसकी जांच कराएंगे।

लखेंद्र पासवान का निलंबन वापस

विधायक लखेंद्र पासवान का निलंबन वापस लेने की मांग को लेकर बीजेपी विधायक विधानसभा से राजभवन मार्च किया। हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर बीजेपी विधायक राज्यपाल से मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान रास्ते में बीजेपी विधायकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राज्यपाल ने कहा कि वे विधानसभा अध्यक्ष से बात करेंगे।

इधर, बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान को अपना पक्ष रखने के लिए सदन में बुलाया गया। लखेंद्र ने कहा कि कहीं से भी हमारी मानसिकता नहीं थी कि सदन के अंदर अमर्यादित माहौल बने, जो हुआ उसको पूरा सदन जान रहा है। उसके लिए मैं दुख प्रकट करता हूं।

इसके बाद स्पीकर ने लखेंद्र पासवान का निलंबन वापस ले लिया। घटना पर भाकपा-माले के विधायक सत्यदेव राम ने भी खेद व्यक्त किया। निलंबन वापस होने के बाद बीजेपी विधायक विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए।

 

Latest articles

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश 

6 दिसंबर को इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का...

WhatsApp का धमाकेदार अपडेट!मिस्ड कॉल पर छोड़ सकेंगे वॉइस और वीडियो मैसेज

Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बेहद उपयोगी फीचर लेकर...

सर्दियों में गर्म पानी से तो नहीं नहाते हैं आप, हेल्थ को हो सकती हैं इतनी दिक्कतें

सर्दियों में ठंड से बचने का सबसे आसान तरीका गर्म पानी से नहा लेना...

More like this

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश 

6 दिसंबर को इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का...

WhatsApp का धमाकेदार अपडेट!मिस्ड कॉल पर छोड़ सकेंगे वॉइस और वीडियो मैसेज

Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बेहद उपयोगी फीचर लेकर...