Homeदेशएक नई पार्टी का का हुआ उदय ,यशवंत सिन्हा चलाएंगे'अटल विचार मंच' 

एक नई पार्टी का का हुआ उदय ,यशवंत सिन्हा चलाएंगे’अटल विचार मंच’ 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
अब एक नयी पार्टी चुनावी राजनीति में उतरने जा रही है। इस पार्टी का निर्माण पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने की है। पार्टी का नाम रखा गया है अटल विचार मंच। जानकारी के मुताबिक़ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विचारधारा पर यह पार्टी काम करेगी। 

झारखंड के हजारीबाग में ‘अटल विचार मंच’ नाम से राजनीतिक पार्टी की शुरुआत करते हुए सिन्हा ने कहा कि चूंकि यह एक राजनीतिक दल है, इसलिए यह स्पष्ट है कि अटल विचार मंच चुनाव लड़ेगा। अटल विचार मंच कोई स्वयंसेवी संगठन या चंदा वसूलने की पार्टी नहीं है। यह पूर्ण रूप से राजनीतिक दल होगा। आज की भाजपा अटल जी के विचारों से भटक चुकी है, इसलिए इस नए दल के गठन की जरूरत पड़ी। कोई दल अगर हमारा मित्र दल बनना चाहता है तो उसके लिए भी हमारे दरवाजे खुले हैं।

उन्होंने ऐलान किया कि, झारखंड के आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 81 विधानसभा सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे। हमने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जो लोग हमारे पैमाने पर खरे उतरेंगे और ईमानदार होंगे, पार्टी उन्हें चुनावी मैदान में उतारेगी। मैं व्यक्तिगत तौर पर कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा। मैंने जब राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ा था, तब ही ऐलान कर दिया था कि मैं अब कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा। हमारे साथी और सहयोगी चुनाव लड़ेंगे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को लेकर उन्होंने कहा कि वो माहौल खराब करने के लिए झारखंड में कैंप कर रहे हैं। भाजपा की कोशिश झारखंड में दंगा कराने की है, जिसका लाभ उन्हें चुनाव में मिल सके। यहां की सरकार को उन पर केस करनी चाहिए। भाजपा के पास हिंदू-मुस्लिम के अलावा कोई मुद्दा नहीं है।

भाजपा छोड़ने के बाद यशवंत सिन्हा ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ राष्ट्रपति पद का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद फिर से उन्होंने एक बार फिर सियासी सक्रियता बढ़ा दिया है।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this