Homeदेशसमुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने जा रही है भारतीय नौसेना...

समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने जा रही है भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी समंदर के रास्ते पूरी दुनिया का चक्कर लगाने जा रही है। यह बेहद साहसिक और दुरूह काम है। इसके साथ ही बेहद खतरनाक अभियान भी। लेकिन भारत की ये दोनों बेटियां इस अभियान पर निकलने के लिए पूरी तरह से तैयार है।  

जानकारी के मुताबिक़ समुद्री कौशल और साहस का जश्न मनाने के लिए भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी- लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए. और दिलना के. बहुत जल्द आईएनएसवी तारिणी पर सवार होकर दुनिया का चक्कर लगाने के असाधारण अभियान पर रवाना होंगी।

नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि दोनों महिला अधिकारी पिछले तीन साल से ‘सागर परिक्रमा’ अभियान की तैयारी कर रही हैं। 

उन्होंने कहा, यह एक कठिन यात्रा होगी, जिसके लिए अत्यधिक कौशल, फिटनेस और मानसिक सतर्कता की जरूरत पड़ेगी। दोनों महिला अधिकारी बेहद कठोर प्रशिक्षण ले रही हैं। उनके पास हजारों मील की समुद्री यात्रा का अनुभव है। वे वर्ल्ड ट्रैवलर और गोल्डन ग्लोब रेस के नायक कमांडर (सेवानिवृत्त) अभिलाष टॉमी की देखरेख में प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं। 

उन्होंने बताया कि छह-सदस्यीय चालक दल की सदस्य के रूप में दोनों महिला अधिकारियों ने पिछले साल एक अंतर-महासागरीय अभियान में हिस्सा लिया था, जो गोवा से केपटाउन होते हुए रियो डि जिनेरियो गया था और वापस आया था।

इसके बाद रूपा और दिलना ने ‘डुअल-हैंड मोड’ में गोवा से पोर्ट ब्लेयर तक और पोर्ट ब्लेयर से गोवा तक की समुद्री यात्रा की थी। इस साल की शुरुआत में उन्होंने गोवा से मॉरीशस के पोर्ट लुईस तक की समुद्री यात्रा भी ‘डुअल-हैंड मोड’ में सफलतापूर्वक पूरी की थी।

Latest articles

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...

सावन में भगवान शिव शंकर की विशेष पूजा आराधना किए जाने के कारण

सावन का महीना कल से शुरू होने जा रहा है। वैसे तो हर महीने...

More like this

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...