Homeदेशडोडा के जंगल में आतंकी की गोलीबारी में एक अधिकारी समेत चार...

डोडा के जंगल में आतंकी की गोलीबारी में एक अधिकारी समेत चार जवान शहीद

Published on

जम्मू कश्मीर में आतंकवादी लगातार सुरक्षा वालों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सोमवार देर रात डोडा में आतंकियों के साथ हुए मुठभेड़ में पांच जवान बुरी तरह से घायल हो गए।इनमें से चार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्मी का एक अधिकारी भी इस हमले में शहीद हो गया है।कश्मीर के एक आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने बयान जारी करके कहा है कि सुरक्षा वालों ने जब मुजाहिद्दीन का तलाशी अभियान शुरू किया तो सेना के जवानों पर फायरिंग की गई।

गौरतलब है कि कश्मीर टाइगर्स पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का शैडो ग्रुप है। 9 जुलाई को कठुआ में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी भी इसी आतंकी संगठन ने ली थी। अधिकारियों का कहना है कि डोडा में राष्ट्रीय राइफल्स और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने शाम को 7:00 बजे के बाद देसा जंगल इलाके में सर्च अभियान शुरू किया था। यहां आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी।

इसके बाद जंगल में छिपे आतंकियों ने सर्च अभियान में लगे सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी।20 मिनट चली मुठभेड़ में पांच जवान बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार जवानों ने दम तोड़ दिया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनकी हालत गंभीर थी। डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ अभी भी जारी रहा है ।बताया गया कि यहां तीन से चार आतंकी छुपे हो सकते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 9:00 बजे व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवानों की घायल होने की सूचना दी थी। खुफिया जानकारी के आधार पर जंगल में आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान शुरू किया गया था ।बीते कुछ सप्ताह में जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले को देखते हुए सुरक्षा बल अलर्ट पर है। 14 जुलाई को कुपवाड़ा में एलओसी पर आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे जिन्हें जवानों ने ढेर हो कर दिया था।

8 जुलाई को कठुआ में हुए आतंकी हमले में पांच सेना के जवान शहीद हो गए थे।वहीं घात लगाकर सेना के काफिले पर किए गए हमले में कई जवान घायल हो गए थे।कुलगाम में 6 जुलाई को कई आतंकियों को मार गिराया गया था , वहां  दो जवान भी शहीद हो गए थे।हाल ही में डोडा में भी मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...