Homeदुनिया34 साल के समलैंगिक गैब्रियल अटल बने फ़्रांस के प्रधानमंत्री 

34 साल के समलैंगिक गैब्रियल अटल बने फ़्रांस के प्रधानमंत्री 

Published on

न्यूज़ डेस्क
यह बात और है कि फ़्रांस अभी राजनीतिक उथल पुथल का सामना कर रहा है लेकिन इसी बीच फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो ने देश के लिए सबसे युवा प्रधानमंत्री को चुना है। इनका नाम है गैब्रियल अटल। अटल 34 साल के हैं और ये समलैंगिक भी हैं। एलिजाबेथ बोर्न के इस्तीफे के बाद अटल को प्रधानमंत्री चुना गया है।

   62 वर्षीय एलिजाबेथ बोर्न  को मई 2022 में देश का पीएम नियुक्त किया गया था। वो लगभग दो साल तक इस पद पर थीं। इस पद पर पहुंचने वाली वो फ्रांस की दूसरी महिला प्रधानमंत्री थीं।

 फ्रांस के सबसे युवा पीएम अटल का जन्म मार्च 1989 में हुआ था। उनके पिता यहूदी मूल के हैं जबकि मां के पूर्वज ग्रीक-रूसी थे। अटल घोषित तौर पर समलैंगिक हैं।  

 फ्रांस के नए और सबसे युवा प्रधानमंत्री गैब्रियल अटल अभी तक देश के शिक्षामंत्री के रूप में काम कर रहे थे। उन्हें राष्ट्रपति मैक्रों के करीबी लोगों में गिना जाता है। वे फ्रांस के अभी तक के सबसे युवा शिक्षामंत्री भी थे। अटल समाजवादी खेमे से हैं। 

 अटल ने सरकारी प्रवक्ता के रूप में शुरुआत करते हुए लगातार राजनीतिक सीढ़ी चढ़ी है। जब उन्हें पांच साल पहले पहली बार सरकार में नियुक्त किया गया था, तो वह पांचवें गणतंत्र के इतिहास में सबसे कम उम्र के मंत्री बने थे। अटल को एक समझदार, सहज राजनीतिक संचालक के रूप में जाना जाता है। उनका अधिकांश वयस्क जीवन राजनीति में बीता है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this