3 July 2026 Rashifal: आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर पड़ने वाला शुक्रवार कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। यह दिन मां लक्ष्मी और मां दुर्गा की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आज कुछ लोगों के लिए आर्थिक उन्नति, करियर में सफलता और पारिवारिक सुख का योग बना रही है, जबकि कुछ राशियों को खर्च, स्वास्थ्य और रिश्तों के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है। आइए जानते हैं कि 3 जुलाई 2026 का दिन आपकी राशि के लिए क्या संदेश लेकर आया है।
मेष राशि
आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। परिवार या कार्यक्षेत्र से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। संतान की शिक्षा या भविष्य से जुड़ी चिंता धीरे-धीरे दूर होती नजर आएगी। ऑफिस में आपके काम की सराहना हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारी भी सहयोग करेंगे। हालांकि किसी भी परिस्थिति में अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं रहेगा।
वृषभ राशि
आज आपको मानसिक शांति और पारिवारिक सुख का अनुभव होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का अवसर मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मामलों में ईमानदारी और धैर्य आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। ससुराल पक्ष से किसी छोटी बात पर मतभेद हो सकता है, लेकिन समझदारी से मामला शांत हो जाएगा।
मिथुन राशि
धन से जुड़े मामलों में आज सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी रहेगा। जल्दबाजी में निवेश या बड़ा फैसला लेने से बचें। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में लाभ पहुंचाएगी। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपकी छवि मजबूत होगी। पुराने अनुभव आज आपके लिए सीख बनकर सामने आएंगे। पार्टनरशिप में काम करने वालों को विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है।
कर्क राशि
आज पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी को नई सफलता या अवसर मिलने से पूरे घर में उत्साह का वातावरण रहेगा। विवाह योग्य सदस्य के रिश्ते में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। हालांकि किसी पर भी बिना जांच-पड़ताल के भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। घरेलू जरूरतों और सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन इससे संतुष्टि भी मिलेगी।
सिंह राशि
आज समाज और कार्यक्षेत्र दोनों जगह आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। लोग आपके व्यक्तित्व और कार्यशैली की सराहना करेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन अंततः स्थिति आपके पक्ष में जाएगी। लंबे समय से अधूरा पड़ा काम पूरा होने की संभावना है। निवेश से पहले पूरी जानकारी जुटाना आपके लिए बेहतर रहेगा।
कन्या राशि
आज किस्मत आपका साथ देती दिखाई दे रही है। जीवनसाथी का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा। संतान के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन आपके प्रयास सफल रहेंगे। सरकारी योजनाओं या लाभकारी सुविधाओं का फायदा मिल सकता है। यदि निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो दिन अनुकूल है। पड़ोसियों के विवादों से दूरी बनाए रखना ही बेहतर रहेगा।
तुला राशि
आज लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना भी बन रही है। स्वास्थ्य विशेषकर पाचन तंत्र का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के लिए किया गया छोटा-सा प्रयास रिश्तों को और मजबूत करेगा। आय बढ़ने के साथ परिवार के साथ यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि
आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। योजनाबद्ध तरीके से चलेंगे तो आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी। घर की सजावट या मरम्मत पर खर्च करने का विचार बन सकता है। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को प्रशंसा, नई जिम्मेदारी या पदोन्नति जैसी खुशखबरी मिल सकती है।
धनु राशि
आज धैर्य और संयम आपके सबसे बड़े साथी रहेंगे। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। पिता का मार्गदर्शन किसी महत्वपूर्ण निर्णय में मदद करेगा। संतान की खुशी के लिए बड़ा कदम उठा सकते हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह को गंभीरता से लें। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने के साथ घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी संभव है।
मकर राशि
आज नए अवसर आपके सामने दस्तक दे सकते हैं। आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता किसी नए काम की शुरुआत का रास्ता खोल सकती है। मन में चल रही उलझनें किसी पुराने मित्र से मुलाकात के बाद कम होंगी। कार्यस्थल पर पसंदीदा जिम्मेदारी मिलने से उत्साह बढ़ेगा। आज अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रखकर आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कुंभ राशि
आज आपकी समझदारी कई समस्याओं का समाधान निकाल सकती है। परिवार के किसी पुराने विवाद का अंत संभव है। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आत्मसंतोष मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई अच्छा अवसर सामने आ सकता है। संतान से किया गया वादा निभाने की कोशिश करें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन आपकी योजना और अनुभव आपको संभाल लेंगे।
मीन राशि
आज स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है। छोटी-छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। व्यापार में किसी नए व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। मीठी बातों में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है तो राहत मिलने के संकेत हैं। किसी से वादा करने से पहले अपनी जिम्मेदारियों का सही आकलन जरूर करें।

