छत्तीसगढ़ पुलिस मुठभेड़ में अबतक 29 नक्सली मारे गए ,सेर्च ऑपरेशन जारी 

0
158

न्यूज़ डेस्क
छत्तीसगढ़ से बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक़ सूबे के कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के मुठभेड़ में अभी तक 29 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। यह पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जाती है। इस मुठभेड़ में तीन जवान भी घ्याल हुए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से चार ए के 47 राइफल और अन्य हथियार जप्त किए हैं।

दिन में हुयी मुठभेड़ में पहले 18 नक्सलियों के मरने की खबर आयी थी। बाद में यह संख्या बढ़कर 29 हो गयी। मृत नक्सलियों में एक कमांडर भी बताया गया है।

कांकेर जिला पुलिस के अनुसार जिले के छोटेबेटिया थाने से जिला पुलिस बल, स्पेशल टॉस्क फाेर्स और सीमा सुरक्षा बल के जवान गश्त पर निकले थे। थाने से लगभग 15 किलोमीटर दूर जंगल में बिनागुंडा और कोरोनार के पास गश्ती दल और नक्सलियों का आमना सामना हो गया। इस दौरान हुई भीषण मुठभेड़ एक घंटे से अधिक समय तक चली और नक्सलियों को काफी नुकसान हुआ।

वहीं गश्ती दल में शामिल एक निरीक्षक और दो जवान घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए राज्य की राजधानी रायपुर भेजा गया है। घटनास्थल से चार ए के 47 राइफल, इंसास और अन्य राइफल तथा भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली है। मुठभेड़ में नक्सली कमांडर शंकर राव भी मारा गया है, जिस पर 25 लाख रुपए का इनाम था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here