हिमाचल में जल प्रलय ,21 लोगों की मौत , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

0
173


न्यूज़ डेस्क 

हिमाचल प्रदेश में जल प्रलय की स्थिति है। एक तरफ लगातार मूसलाधार बारिश है तो दूसरी तरफ बाढ़ की वजह से बड़े -बड़े माकन ढहते जा रहे हैं। अभी तक बारिश और बढ़ की वजह से 21 लोगों के मारे जाने खबर मिली है। हलाकि कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि मरने वालों की संख्या 30 से भी ज्याद है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि राज्य की राजधानी में भगवान शिव के एक मंदिर के ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई। बता दें, यह मंदिर समर हिल में स्थित था। आपदा के वक्त मंदिर में 25-30 लोग मौजूद थे।  श्रावण मास के कारण मंदिर में भीड़ थी। एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, मलबे से पांच लोगों को निकाला गया है।     
        उधर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, “स्थानीय प्रशासन लोगों को बचाने को मलबे को हटाने के लिए काम कर रहा है।”उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की मृत्यु हुई है। मैं लोगों से घर के अंदर रहने, नदियों और भूस्खलन-संभावित क्षेत्रों के पास न जाने की अपील करूंगा। बहाली का काम बारिश रुकते ही शुरू हो जाएगा।
             एक अन्य प्राकृतिक आपदा में, सोलन जिले के कंडाघाट क्षेत्र में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद सात लोग जिंदा दफन हो गए। यह आपदा राज्य की राजधानी से करीब 45 किलोमीटर दूर धवला उप-तहसील के जादोन गांव में देर रात करीब 1.30 बजे घटी। अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि चार शव बरामद कर लिए गए हैं और पांच को बचा लिया गया है। तीन लापता लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है।
             बारिश के कहर ने बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचाया है और पहाड़ी राज्य में कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। मंडी जिले में बारिश के कारण छह लोगों की मौत हो गई। मंडी के डिप्टी कमिश्नर अरिंदम चौधरी ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मझवार गांव में दो घर और एक गौशाला क्षतिग्रस्त हो गए, जहां दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।
               मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से बादल फटने और भूस्खलन की खबरें सामने आई हैं, इससे जान-माल का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा, “मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे फिसलन वाले क्षेत्रों से बचें और जल निकायों से दूर रहें।” चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग शुक्रवार से मंडी और कुल्लू के बीच यातायात के लिए बंद है, जबकि सोमवार को भूस्खलन के कारण मंडी और कुल्लू के बीच वैकल्पिक मार्ग भी अवरुद्ध हो गए। मनाली और कुल्लू के बीच ब्यास नदी का प्रवाह काफी बढ़ गया है। कुल्लू, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा तथा नूरपुर कस्बों में नदी से सटे क्षेत्र भी ऐसे ही हैं।
              उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में बादल फटने के हादसे पर ट्वीट कर कहा किइस हादसे में कई लोगों की मृत्यु और समरहिल, शिमला के शिव मंदिर में भारी भूस्खलन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और लापता लोगों के सकुशल होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here