Homeदेशजम्मू कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मारे गए दो आतंकवादी

जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मारे गए दो आतंकवादी

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिला में सुरक्षा बालो द्वारा गुरुवार को माझिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC ) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। पिछले 5 दिनों में घुसपैठ कि यह दूसरी बड़ी घटना है, जिसे नाकाम किया गया है। इससे पहले 22 अक्टूबर को बारामूला के उरी सेक्टर में दो घुसपैठियों को मारा गया था।

कश्मीर पुलिस ने दी जानकारी

कश्मीर पुलिस ने एक्स पर लिखा कि कुपवाड़ा पुलिस से प्राप्त एक विशेष सूचना के आधार पर मांझिल सेक्टर में मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं। ऑपरेशन जारी है।आगे की जानकारी आने पर दी जाएगी।

इससे पहले सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स पर लिखा कि कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। सेना ने कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसी द्वारा कुपवाड़ा सेक्टर में एलओसी पर 26 अक्टूबर को शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान में हमारे सतर्क सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है।

एक दिन पहले हुई थी विशेष समीक्षा बैठक

घुसपैठ की कोशिश एक उच्च स्तरीय, बहु एजेंसी, संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक के एक दिन बाद हुई, जिसमें सर्दियों के मौसम की शुरुआत में क्षेत्र की सुरक्षा की नीतियों पर चर्चा की गई थी।सर्दियों के मौसम से पहले ऊंची पहाड़ी दर्रों पर बर्फ पड़ती है और पाकिस्तान की ओर से हमेशा इस तरफ से आतंकवादियों को भेजने की कोशिश की जाती है

बीते रविवार को भी सुरक्षा बलों ने दो घुसपैठिए को मार गिराया था

गौरतलाब है कि बीते रविवार को जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा वालों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया था ।श्रीनगर में रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि खुफिया एजेंसियों और जम्मू कश्मीर पुलिस से प्राप्त जानकारी में बताया गया कि नियंत्रण रेखा के पार से भारी हथियारों से लैस आतंकवादी उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं। इसके बाद सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा गया था और घुसपैठ रोधी ग्रेड को मजबूत किया गया था और आतंकी घुसपैठियों की सारी कवायद को फेल कर दिया।

 

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...