राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा देश की महिलाये कोई भी जिम्मेदारी उठाने में सक्षम 

0
399


 न्यूज़ डेस्क 


  अपने पूर्व शिक्षण संस्थान, रमा देवी महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि वे समाज के साथ-साथ पूरे देश में किसी भी जिम्मेदारी को उठाने में सक्षम हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि महिलाओं ने जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, चाहे वह राजनीति, अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल, साहित्य और संगीत हो।         
  राष्ट्रपति ने रेखांकित किया, “ सामाजिक असमानता पैदा करने वाला लैंगिक भेदभाव ध्वस्त हो गया है। महिलाओं ने जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, चाहे वह राजनीति हो, रक्षा, अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल, साहित्य, संगीत या कला हो। संसद के इतिहास में पहली बार 100 से ज्यादा (महिला) सांसद हैं।”
     बता दें कि महामहिम मुर्मू  अपने गृह राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मुर्मू आदिवासी बहुल ज़िले मयूरभंज के दूर दराज़ के राइरंगपुर इलाके से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कॉलेज में जो सबक सीखे और अनुभव प्राप्त किए, उससे उन्हें एक बेहतर इंसान बनने में मदद मिली।
       राष्ट्रपति ने भावुक होते हुए कहा, “ मैंने कॉलेज परिसर के ठीक बाहर फेरीवालों द्वारा बेची जाने वाली खाद्य सामग्री से गुज़ारा किया। 25 पैसे में मुट्ठी भर मूंगफली मिलती थी, जो मेरे लिए काफी थी। मैं खुश थी।” उन्होंने कहा कि वह अपने कॉलेज की छात्राओं और संकाय सदस्यों के प्यार और स्नेह से अभिभूत हैं। मुर्मू ने कहा कि उन्हें संस्थान की छात्रा होने पर गर्व है, जहां सभी छात्राओं के साथ समान व्यवहार किया जाता है। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों की चार महिलाओं को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की।
      बाद में परिसर से बाहर निकलते समय मुर्मू ने देखा कि कुछ लड़कियां उनका अभिवादन करने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रही हैं। वह फौरन अपनी कार से उतरीं और उनसे हाथ मिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here