चलते-चलते हैंग हो जाता है फोन,जाने इसका कारण और समाधान

0
22

फोन हैंग होने की समस्या से ज्यादातर यूजर दो-चार होते हैं। अगर फोन पुराना है तो यह समस्या ज्यादा आती है। हैंग होने पर फोन पूरी तरह काम करना बंद कर देता है। इस दौरान न तो कॉल की जा सकती है और न ही कोई ऐप यूज किया जा सकता है।अगर किसी इमरजेसी स्थिति में फोन हैंग हो जाए तो मुश्किल और बढ़ जाती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फोन हैंग होने के पीछे क्या-क्या कारण हो सकते हैं और कैसे इन दिक्कतों को फिक्स किया जा सकता है।

फोन हैंग करने की निम्नलिखित कारण हो सकते हैं:-

स्टोरेज फुल होना- अगर स्टोरेज फुल हो गया हो तो फोन के लिए नए डेटा को हैंडल करना और ऐप्स को रन करना काफी मुश्किल हो जाता है। पर्याप्त स्टोरेज न होने के कारण फोन का सिस्टम बेसिक टास्क भी नहीं कर पाता है,ऐसी स्थिति में पहले फोन की स्पीड स्लो होती है और कई टास्क के दौरान यह हैंग भी हो जाता है। इस दिक्कत से बचने के लिए फोन के स्टोरेज को खाली रखना जरूरी होता है।इसके लिए डुप्लीकेट फाइल्स, गैर-जरूरी फोटो-वीडियो और अनयूज्ड ऐप्स को डिलीट कर देना चाहिए। इससे स्पेस खाली होगा जिससे फोन का स्पीड बढ़ जाएगा।

बैकग्राउंड एक्टिविटी का ओवरलोड- कई ऐप्स यूज के बाद बंद करने पर भी पूरी तरह बंद नहीं होती है। यह लगातार बैकग्राउंड में एक्टिव रहता हैं और बैटरी के साथ फोन की रैम को भी यूज करता है।अगर बैकग्राउंड में एक साथ कई ऐप्स की एक्टिविटीज चल रही हैं तो प्रोसेसर पर लोड बढ़ जाता है। इस दौरान अगर आप फोन में मल्टी-टास्किंग या किसी बड़ी ऐप को ओपन करते हैं तो सिस्टम उसे प्रोसेस करने में स्ट्रगल करने लगता है।कई बार फोन के हैंग होने के पीछे यह कारण भी हो सकता है। इससे बचाव के लिए सेटिंग में जाकर ऐप्स की बैकग्राउंड एक्टिविटीज को लिमिट कर दें।
हार्डवेयर प्रॉब्लम- पुराने फोन में बैटरी, स्क्रीन और दूसरे कंपोनेंट खराब होने लगते हैं, जिससे फोन के ऑपरेशन पर असर पड़ता है।अगर बैटरी कमजोर हो गया हो तो यह स्टेबल पावर सप्लाई नहीं कर पाएगा। इसी तरह फोन के गिरने या इसमें नमी आदि प्रवेश कर जाने के कारण इंटरनल वायरिंग और कनेक्शन भी डिस्टर्ब हो सकता है, जो फोन के फंक्शन को स्लो कर देता है। कुछ मामलों में रिपेयर कर इन दिक्कतों को फिक्स किया जा सकता है, लेकिन अगर फोन कई साल पुराना है तो उसे रिप्लेस कर लेना बेहतर ऑप्शन रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here