Fake and real milk: कहीं मिलावट वाला दूध तो नहीं पी रहे आप,घर पर ऐसे करें मिलावटी दूध की पहचान

0
284

न्यूज डेस्क
दूध हम सभी के लिए बहुत फायदेमंद होता है और हर कोई इसका सेवन करता है। बच्चों की ग्रोथ में दूध की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लेकिन आजकल बाजार में मिलावटी दूध भी आसानी से उपलब्ध हो जाता है। जिसका सेवन करना बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में कुछ तरीकों से दूध की पहचान करके आप बच्चों को मिलावटी दूध के जहर से बचा सकते हैं। प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर दूध का सेवन बच्चों के शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी पूरी करने का काम करता है। मगर बाजार में दूध की बढ़ती मांग के चलते कई लोग मिलावटी दूध बेचना भी शुरू कर देते हैं। जिसका सेवन बच्चों के लिए सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम्स क्रिएट कर सकता है। तो आइए हम आपको बताते हैं दूध पहचानने के कुछ टिप्स, जिसे फॉलो करके आप शुद्ध और सिंथेटिक दूध में आसानी से फर्क समझ सकते हैं।

कैसे करें शुद्ध दूध की पहचान

सबसे पहले दूध में पानी की मिलावट को परखने के लिए किसी लकड़ी या पत्थर पर दूध की एक या दो बूंद गिराइए। अगर दूध बहकर नीचे की तरफ गिरे और सफेद निशान बन जाए तो दूध पूरी तरह से शुद्ध है।

सिंथेटिक दूध की पहचान कैसे करें

सिंथेटिक दूध की पहचान करने के लिए उसे सूंघे। अगर उसमें साबुन जैसी गंध आती है तो इसका मतलब है कि दूध सिंथेटिक है, जबकि असली दूध में कुछ खास गंध नहीं आती है।

नकली दूध की पहचान कैसे करें

असली दूध स्टोर करने पर अपना रंग नहीं बदलता,जबकि नकली दूध कुछ वक्त के बाद पीला पड़ने लगता है. जब हम असली दूध को उबालें तो इसका रंग नहीं बदलता, वहीं नकली दूध उबालने पर पीले रंग का हो जाता है।

हाथों के बीच रगड़ने से पता चलेगा दूध असली या नकली

असली दूध को हाथों के बीच रगड़ने पर कोई चिकनाहट महसूस नहीं होती। वहीं, नकली दूध को अगर आप अपने हाथों के बीच रगड़ेंगे तो आपको डिटर्जेंट जैसी चिकनाहट महसूस होगी।

दूध में डिटर्जेंट की मिलावट कैसे पहचानें

दूध में डिटर्जेंट की मिलावट पहचानने के लिए दूध की 5-10 मिलीग्राम मात्रा किसी कांच की शीशी या टेस्ट-ट्यूब में लेकर जोर-जोर से हिलाने पर यदि झाग बने और देर तक बना रहे तो इसमें डिटर्जेंट मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here