HomeमनोरंजनArjun rampal ने shahrukh khan को लेकर कही ये बात- ‘शाहरुख की...

Arjun rampal ने shahrukh khan को लेकर कही ये बात- ‘शाहरुख की दमदार वापसी पर इंडस्ट्री को गर्व करना चाहिए’

Published on

विकास कुमार
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी की। शाहरुख खान की एक के बाद कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं। पहले किंग खान ने फिल्म ‘पठान’ के साथ जलवा काटा, फिर ‘जवान’ ने जमकर कमाई की,फिर साल के अंत में ‘डंकी’ ने लोगों का दिल जीत ले गई। शाहरुख खान की दमदार वापसी की हर कोई तारीफ कर रहा है। कई स्टार्स शाहरुख खान की दमदार वापसी पर कमेंट कर चुके हैं,इन सब के अब बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अर्जुन रामपाल ने शाहरुख खान को लेकर बयान दिया है, जो काफी चर्चा में है।

अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘क्रैक’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।अर्जुन रामपाल इस फिल्म में विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। अर्जुन रामपाल इन दिनों इस फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं….इसी बीच अर्जुन रामपाल का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू के दौरान अर्जुन रामपाल ने बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर शाहरुख खान को लेकर काफी कुछ कहा है। उन्होंने इस इंटरव्यू के दौरान कहा कि ‘पठान’ और ‘जवान’ की सक्सेस को देखने के बाद वे हैरान थे। शाहरुख खान की वापसी पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री को गर्व होना चाहिए। रामपाल ने इस इंटरव्यू के दौरान ‘पठान’ और ‘जवान’ की भी खूब तारीफ की है। अर्जुन रामपाल के इस इंटरव्यू को लेकर खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर अर्जुन रामपाल का ये इंटरव्यू आते ही छा गया है।

विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘क्रैक’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। इस फिल्म में विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल के साथ-साथ नोरा फतेही भी नजर आने वाली हैं। फिल्म का अभी हाल ही में धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस को विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘क्रैक’ का रिलीज का इंतजार है। विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘क्रैक’ 23 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

Latest articles

समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने जा रही है भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी 

न्यूज़ डेस्क भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी समंदर के रास्ते पूरी दुनिया का चक्कर...

एक नई पार्टी का का हुआ उदय ,यशवंत सिन्हा चलाएंगे’अटल विचार मंच’ 

न्यूज़ डेस्क अब एक नयी पार्टी चुनावी राजनीति में उतरने जा रही है। इस पार्टी...

खेसारी लाल यादव की ‘रंग दे बसंती’ ने यूट्यूब पर काटा बवाल, तीन दिन में 5 मिलियन पार

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ ने पहले थिएटर्स में...

शाहरुख खान ने इस फिल्म के लिए तोड़ा अपना सालों पुराना रूल

शाहरुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। एक्टर अपनी...

More like this