मेष राशि | Rashifal 2023 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Today
मेष राशि के जातकों को आज का दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर आज काम का बोझ अधिक रहेगा, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। आज अकस्मात किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में यदि किसी बात को लेकर सदस्यों के बीच आपसी तनाव चल रहा था, तो वह आज दूर होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपका किसी नए निवेश को करने का मौका मिले तो उसमें थोड़ी सावधानी बरतें।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर – 4
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2023 In Hindi
वृष राशि के जातक आज के दिन व्यवसाय में अपनी पिछली गलतियों से कुछ सीखेंगे। दोपहर बाद परिवार के किसी सदस्य या परिचित से मनमुटाव हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं। परिवार के सदस्य आपका ख़र्च बढ़ा देंगे, जो आपकी आय से अधिक होगा, जिससे आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर – 2
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2023
मिथुन राशि के जातक आज के दिन मौज-मस्ती में व्यस्त रहने वाले हैं। मनोरंजक प्रवृत्ति में खोए रहेंगे। दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्र खरीदने में आपकी रुचि रहेगी। दोपहर के बाद आप कुछ अधिक ही इमोशनल बने रहेंगे। इससे मन की व्यथा और बढ़ सकती है। खर्च में वृद्धि होगी।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर – 7
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifa l| Rashifal In Bengali
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यवसाय की किसी डील के पूरी न होने के कारण आपका मन परेशान रहेगा और कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। आपको अपने कार्यों को लेकर कुछ धन भी खर्च करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपने धन उधार लिया था, तो वह आज आपसे वापस मांग सकते हैं संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पूरी अवश्य करेंगे।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर – 5
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। लवमेट के लिए समय उत्तम है, आपके बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। करियर की वजह से अपने स्थायी निवास को बदलना पड़ सकता है। दामपत्य जीवन में हो रही गलतफहमियां आज ख़त्म हो जाएंगी, जिससे घर में शांति का माहौल बना रहेगा।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर – 5
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal
कन्या राशि के जातकों को आज के दिन रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे निपटा लें। नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य पर वार्ता होगी।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर – 8
तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly
तुला राशि के जातकों के को आज का दिन आपके अंदर एक नई चेतना जागृत करेगा, जिससे काम पूरा करने के लिए उत्सुक रहेंगे। जो भी काम करें, बहुत सोच-समझकर करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। घर-परिवार के सदस्य अपनी इच्छाएं पूरी करने की जिद कर सकते हैं, जिसके चलते आपको कुछ पैसे भी खर्च करने पड़ेंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सायंकाल के समय किसी तीर्थ स्थान की यात्रा की योजना भी बना सकते हैं।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर – 3
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। घर में नन्हे मेहमान के आगमन से परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। ज्वेलरी के कारोबारियों को आज अच्छा लाभ होने वाला है। आपको अपने फालतू के खर्चों पर रोक लगाने की आवश्यकता है। आपके जीवनसाथी किसी जरूरी बात पर आपकी राय ले सकते हैं। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। बिजनेस के क्षेत्र में आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी, उनसे कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर – 4
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifal
धनु राशि के जातकों को आज के दिन मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। स्वास्थ्य कमजोर बना रहेगा। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। श्रम अधिक करना पड़ सकता है। वरिष्ठजनों से मतभेद उभर सकते हैं।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर – 9
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ कामों के समय से पूरा न होने के कारण तनाव बना रहेगा। आपको वाहन चलते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप जीवनसाथी के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं के कारण भागदौड़ में लगे रहेंगे और आपका मन भी परेशान रहेगा।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर – 2
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप मानसिक रूप से तैयार रहेंगे और किसी लाभ की परवाह ना करते हुए किसी बड़ी प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। आपको आज अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खड़ी उतरेगी। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी उसे काफी हद तक उतरने में सफल रहेंगे।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर – 3
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सब प्रकार से लाभदायी है। किसी परोपकार के काम में आप व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में उचित आयोजन से व्यापार वृद्धि कर सकेंगे। अधिकारी आप के काम की प्रशंसा करेंगे. बिजनेस से सम्बंधित प्रवास का योग है। पिता और बड़ों के आशीर्वाद मिल सकता है। आय में वृद्धि होने की संभावना है।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर – 6