Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों से बेहद प्रसन्न हैं बजरंग बली , जानिए सभी 12 राशियों का हाल | RASHIFAL 11 July 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | love rashifal

0
108

मेष राशि | Rashifal 2023 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Today

मेष राशि के जातकों को आज के दिन सावधानी व सतर्कता बरतनी होगी और आपके परिजनों का व्यवहार भी विपरीत रहेगा। आपके शत्रु तो प्रबल रहेंगे। कुछ नए अनुबंधों से आज आपको लाभ मिलेगा। यदि आपसे आपका भाई या बहन कोई धन उधार मांगे, तो आपको उन्हे अवश्य देना होगा। आप अपने बिजनेस की योजनाओं को बनाने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2023 In Hindi

वृष राशि के नौकरीपेशा जातकों को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए बहुत अधिक मशक्कत करनी होगी, अर्थात जी तोड़ मेहनत करनी होगी तभी सफलता प्राप्त होगी। ग्रहों की स्थिति व्यापारी वर्ग के लिए शुभ संकेत लेकर आई है, जिसके चलते लंबे समय से चढ़ा कर्ज उतर सकता है। युवा वर्ग अपने कार्य को लेकर सचेत रहें, कार्य में गलतियां कम हो इसका पूरा प्रयास करें। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का संयोग बन सकता है।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2023

मिथुन राशि कि जातकों के परिवार में आज के दिन सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार या नौकरी में लाभ हो सकेगा। उच्च अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। विवाह के इच्छुक लोगों के विवाह की संभावना है। मित्रों से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान की तरफ से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifa l| Rashifal In Bengali

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढाव भरा रहेगा। आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करने के लिए आपको काफी परिश्रम करना होगा। धैेर्य और संयम बनाए रखना होगा। दफ्तर में आज आपके अधिकारी आपको कुछ ज्यादा काम सौंप सकते हैं, जिससे आपको मानसिक और शारीरिक परेशानी होगी। लेकिन आप अपनी मेहनत और लगनशीलता से उसे पूरा कर पाने में सफल होंगे। आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी कहासुनी हो सकती है, ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal

सिंह राशि के जातकों को आज के दिन कार्यस्थल पर छोटी छोटी बातों को इग्नोर करना होगा, अन्यथा बिना बात के बतंगड़ बनने में समय नहीं लगेगा। व्यापारी वर्ग को कारोबार के सिलसिले में अन्य शहरों की यात्रा करनी पड़ सकती है। युवा वर्ग को फालतू की बातों से ध्यान हटाने की सलाह दी जाती है, इसके लिए आप रचनात्मक कार्य में अपना समय व्यतीत करें। यह समय बिगड़े संबंधों को सुधारने का है, इसलिए नजदीकी रिश्तों में जो भी मनमुटाव हो गया है, उसे अपनी पहल से सुधारने का प्रयास करें।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal

कन्या राशि के जातकों को आज के दिन अपने काम में लापरवाही करने से बचना होगा। बिना किसी हिचकिचाहट के अपना काम पूरा करें। आमदनी से ज्यादा खर्च आपकी आर्थिक स्थिति बिगाड़ सकता है। दूसरों की सुनें लेकिन करें वही जो आपका दिल चाहता है। संतान के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly

तुला राशि के जातकों को आज के दिन योजना क्रियान्वन के लिए समय अच्छा व सकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। जीवन साथी अथवा यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। सफलता मिलेगी। सुनियोजित तरीके से कार्यारम्भ करें।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक वातावरण आनंद और उल्लास से भरा रहेगा। मन में स्फूर्ति का संचार होगा। विरोधी एवं दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आज आप रोमांटिक बने रहेंगे। आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। अधूरे काम पूरे होंगे।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifal

धनु राशि के जातकों की आज के दिन लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। धार्मिक यात्रा का योग बना है।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको समस्याओं के कारण समझ नहीं आएगा की किस काम हो पहले करु और किसे बाद में। यदि आपने किसी योजना में धन लगाया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है, जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज रहेगी। आपको तरक्की के मार्ग में आगे बढ़ना होगा, जिसमें कुछ विघ्न बाधाएं अवश्य आएंगी।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना होगा क्योंकि बदलते मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आज अगर आपको बिजनस में कोई भी बड़ा फैसला लेना हो तो बहुत सोच-विचार कर लें क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपको परेशानी में डाल सकता है। आज आपके घर में किसी महत्वपूर्ण काम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह की जरूरत पड़ेगी।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके कामों में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी तो वह आज दूर होगी। व्यस्त रहने के कारण भी आप परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आप अति उत्साहित होकर किसी गलत बात के लिए हां कर सकते हैं,जिसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा। आज कोई भी निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें। जीवनसाथी के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर आप किसी परिजन से भी बातचीत कर सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here