Homeधर्मAaj Ka Rashifal 28 May 2024: वृश्चिक, धनु और मीन राशि के...

Aaj Ka Rashifal 28 May 2024: वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों को धन लाभ के योग हैं, जानिए बाकी राशियों का कैसा रहेगा दिन

Published on

मेष राशि | Rashifal 2024 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Today

मेष राशि के जातक आज अपनी शारीरिक समस्याओं पर ध्यान दें। आप साझेदारी में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यवसाय में आप किसी और प्रोडक्ट को भी शामिल कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2024 In Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। बिजनस में आपको आज बड़ी सफलता मिलने वाली है। लेकिन आपके लिए यह जरूरी है कि आप अपनी आय और व्यय के बीच में संतुलन बनाकर रखें। आपके संपर्क का दायरा आज बढ़ेगा, कुछ नए लोगों से मिलने का भी आपको मौका मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आप आज सफल रहेंगे। सितारे यह भी कहते हैं कि आज आप किसी काम में जीवनसाथी की मदद से लाभ और सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2024

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा,आप शरारती मूड में रहेंगे। आपका सामना अनेकों नई आर्थिक योजनाओं से होगा। किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले फायदे और नुकसान पर ध्यान से विचार करें। दोस्तों के साथ शाम काफी मजेदार और हंसी से भरपूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे जातकों का प्यार का सफर मीठा लेकिन छोटा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifal| Rashifal In Bengali

कर्क राशि के जातकों की आज पारिवारिक स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो सकती है, लेकिन फिर भी भाइयों के सहयोग से आप अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा पा लेंगे। आप अपने रुके हुए काम पूरे करके अधिक धन कमाएंगे, जिससे आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। सामाजिक कार्य करने से आज आपका सम्मान बढ़ सकता है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। आज किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। छात्रों को अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह किसी अनुभवी की मदद से सॉल्व हो जायेगी। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रही अनबन आपके कोशिश करने से समाप्त हो जायेगी। आज बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं रहेगा। धैर्य और बुद्धि का प्रयोग करें। घर-बाहर सहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्य समय पर संपन्न होंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याओं भरा रहने वाला है। बड़ा लेनदेन करने से बचें। बिजनेस कर रहे लोग किसी बड़े निवेश को करने की योजना बना सकते हैं, जिसे आप सोच विचार कर बनाएं। कुछ घरेलू समस्याएं आपको परेशान करेंगी जिनको दूर करने के लिए आपको समय निकालना होगा। आप अपनी संतान की संगति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नतिदायक रहेगा। आप अपने बड़ों की बातों का पूरा सम्मान करेंगे और किसी महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य को पूरा करने के लिए आगे आएंगे। कुछ आधुनिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आपको किसी मित्र या सहकर्मी की मदद से कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। कारोबार में मजबूती आने से आप खुश रहेंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifalshi

धनु राशि के जातकों का अच्छा समय आने वाला है और आप अपने आप में अतिरिक्त ऊर्जा का अनुभव करेंगे। आपका पैसा अनावश्यक चीजों पर खर्च हो सकता है। अगर आप पैसे बचाना चाहते हैं तो अपने जीवनसाथी या माता-पिता से इस बारे में बात करें। आपके परिवार के सदस्य किसी छोटी सी बात के लिए राई का पहाड़ बना सकते हैं। संतान पक्ष के भविष्य के लिए ज्यादा सोचना आपके लिए भारी पड़ सकता है।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों को आज वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि उनके अचानक खराब होने से आपकी जेब पर बोझ पड़ सकता है। व्यापार के क्षेत्र में मनोनुकूल लाभ होगा, जिससे आप प्रसन्न होंगे. अगर आप अपनी नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए बेहद अनुकूल है जिससे आपको अत्यधिक लाभ मिलेगा। अगर छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज उन्हें सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से सलाह लेना कारगर साबित होगा। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, किसी सामाजिक समारोह में अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच कार्यों को पूरा करने में मदद करेगी। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। प्रमाद न करें, कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। छात्रों को आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा तभी सफलता प्राप्त हो सकती है।

Latest articles

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...

आतंक के आका सुन लें, वे हमेशा हारेंगे’, पीएम मोदी ने कारगिल में कहा

पीएम मोदी द्रास पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने वॉर मेमोरियल में कारगिल युद्ध में...

More like this

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...