Homeधर्मaaj ka rashifal 28 February 2024: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा...

aaj ka rashifal 28 February 2024: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़िये अपना दैनिक राशिफल

Published on

मेष राशि | Rashifal 2024 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Toaday

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से रुकी योजना को फिर शुरू कर सकते हैं। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में अधिकारी और अनुभवी लोगों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। दूसरों के बहकावे में आने से बचें। आर्थिक मामलों में आज आपको एक से अधिक स्रोतों से आय की प्राप्ति होगी

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2024 In Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप काम करने के नए टारगेट पर विचार करेंगे। आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिजनेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2024

मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन नए काम करने का मन बनेगा। दूर यात्रा की योजना बनेगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में आराम रहेगा, जोखिम न लें। फिजूलखर्ची ज्यादा होगी, शत्रु भय रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifa l| Rashifal In Bengali | Rashifal 2024

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी की प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे। कुछ काम ऐसे होंगे जो आपको न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। अगर आपके मन में कुछ परेशानियां चल रही हैं तो आज आप उन्हें अपने माता.पिता से भी साझा करेंगे। आज आप लंबे समय बाद किसी मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे। बच्चे आज पढ़ाई में खूब रुचि लेंगे।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal | Today Rashifal in Hindi

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी और संतान को संस्कारों परंपराओं को बल मिलेगा। श्रेष्ठ कार्य को आप समय देंगे। आप अपनी वाणी और व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। आपके चारों ओर का वातावरण आनंदमय रहेगी। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। आपके बढ़ते खर्चों को लेकर आपको योजना बनानी होगी, नहीं तो आप अपने संचय धन को काफी हद तक समाप्त कर देंगे।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal | Today’s Rashifal

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती है। छात्र अपनी पढ़ाई पर फोकस करें। घर में बुजुर्गों का ध्यान रखें। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, धन हानि के योग हैं। वाद विवाद की परिस्थितियों से दूर रहे। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly | Rashifal 2024 In Hindi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत का आपको ध्यान रखना होगा। आज मन भावुक रहेगा और धर्म कर्म के काम में भी आपकी रुचि रहेगी। यदि कोई विवाद होता है तो धैर्य और संयम से उससे निपटें। अगर आपके बच्चों की पढ़ाई में कुछ दिक्कतें आ रही थी तो आज आप उनके शिक्षकों से बात करके उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा, क्योंकि आपका साथी कामकाज को लेकर अधिक व्यस्त रह सकता है।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगें। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज कुछ खास लोगों से आपकी बात होगी जिनसे भविष्य में आपको फायदा होगा। व्यापार कर रहे जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifal

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कठिन रहने वाला है, क्योंकि आपके कार्यक्षेत्र में कोई विवादास्पद स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जिसमें आपको सावधान रहना होगा।आज आप अपनी परेशानियां जीवनसाथी से साझा करेंगे, जिसमें आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आज आपके परिवार में किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो उनकी परेशानी बढ़ सकती है, जिससे वे चिंतित रहेंगे। आज यदि आपके और आपके भाइयों के बीच कोई वाद.विवाद उत्पन्न होता है, तो वह परिवार में आपके माता.पिता के सहयोग से समाप्त हो जाएगा।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों के लिए आज सामाजिक प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। निवेश सोच.समझकर करें। नौकरी में आराम रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि अपमान हो। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन ठीक रहेगा।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार नरम रहेगा। युवाओं को घूमने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा। लव लाइफ अच्छी चलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापार कर रहे जातकों के लिए आज उत्तम लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप नौकरी में टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा कर पाएंगे। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। आप सबको जोड़कर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। महत्वपूर्ण कामों में आपको ढील देने से बचना होगा। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

Latest articles

नीति आयोग की बैठक से ममता बनर्जी क्यों बाहर निकल गई ?

न्यूज़ डेस्कदिल्ली में चल रही नीति आयोग बैठक से बंगाल की सीएम ममता बनर्जी...

महाराष्ट्र चुनाव :कांग्रेस ने महा अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे को लेकर दो समितियों का किया गठन

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस ने इस साल अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से...

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प ,दो कैदी घायल

न्यूज़ डेस्क दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर 8 और 9 में कैदियों के बीच...

जेल में बंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल संभालेंगी ए‍क और मार्चा , पार्टी ने बनाया स्‍टर प्रचारक

अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए मिली जमानत के खत्म...

More like this

नीति आयोग की बैठक से ममता बनर्जी क्यों बाहर निकल गई ?

न्यूज़ डेस्कदिल्ली में चल रही नीति आयोग बैठक से बंगाल की सीएम ममता बनर्जी...

महाराष्ट्र चुनाव :कांग्रेस ने महा अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे को लेकर दो समितियों का किया गठन

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस ने इस साल अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से...

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प ,दो कैदी घायल

न्यूज़ डेस्क दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर 8 और 9 में कैदियों के बीच...