Homeधर्मAaj Ka Rashifal 24 March: कैसा रहेगा आज का दिन, क्या होगा...

Aaj Ka Rashifal 24 March: कैसा रहेगा आज का दिन, क्या होगा खास, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल

Published on

मेष राशि | Rashifal 2024 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Today

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग किसी संस्था से जुड़कर अपनी एक अलग जगह बनाएंगे। धार्मिक कार्यों पर भी आपका पूरा ध्यान रहेगा। आप किसी काम को लेकर अत्यधिक तनाव ना लें नहीं तो इससे आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित लम्बे सम्स्य चल रहे मामले से राहत मिलेगी।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2024 In Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहपूर्ण रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कुछ संवेदनशील मामलों में आपको सावधान रहना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको आज दीर्घकालीन निवेश और किसी को उधार और कर्ज देने से बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी से प्रेम बना रहेगा लेकिन किसी बात पर मतभेद होने की आशंका है।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2024

मिथुन राशि के जातकों की आज योजना फलीभूत होगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकुल रहेंगे। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी, कार्यसिद्धि होगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ने से व्यापारिक लाभ अधिक होने के योग हैं। यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी एवं लापरवाही से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifal| Rashifal In Bengali

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। किसी काम को लेकर चल रही परेशानी दूर हो सकती है। संतान की तरफ से खुशी रहेगी। व्यापार वाले जातकों को उधार देने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान संभव है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal

सिंह राशि के जातक आज के दिन अपने आत्मविश्वास और बातचीत से नकारात्मक परिस्थितियों को दूर करने में सक्षम होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान और प्रभुत्व बना रहेगा। कभी-कभी आपका विचलित मन आपको निर्णय लेने में थोड़ा परेशान कर सकता है। संतान पक्ष पर बहुत अधिक ध्यान और अनुशासन देना उन्हें परेशान करेगा। व्यापार में अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। जीवनसाथी के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। तनाव के कारण आप परेशान रहेंगे।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। कारोबार बढ़ाना चाहते हैं तो सोच सकते हैं। धन लाभ का योग है। स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। व्यापार कर रहे जातकों को आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। सरकारी काम में आपको अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आपके धन प्राप्ति के मार्ग भी सुगम रहेंगे। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपको किसी वाद विवाद में पढ़ने से बचना होगा। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जो आपको खुशी देगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों को आज बिजनस में अच्छी कमाई होने वाली है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी के साथ आपका बेहतर तालमेल बना रहेगा। आप अपनी किसी समस्या के बारे में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से बात कर सकते हैं जिससे आपको उसका समाधान मिल सकता है। पार्टनरशिप में काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा, साझेदारों से आपको सहयोग और लाभ मिलेगा। व्यापार में आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। बिजनेस करने वाले लोग आज अपने बिजनेस को बढ़ाने में सफल रहेंगे।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifal

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन हल्का रहेगा। दफ्तर में आज खुशी का माहौल रहेगा। युवा वर्ग अपने करियर पर ध्यान देगा। परिवार में रिश्तेदारों का आना होगा।आपकी सेहत ठीक रहेगी। व्यापार में लाभ होगा, पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। आज वाद विवाद से दूर रहें।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातक आज जल्दबाजी में काम करने से बचें, अन्यथा नुकसान संभव है। आज बेवजह के खर्चे हो सकते है। परिवार में किसी जरुरी विषय पर आपकी बात सुनी जा सकती है। अपनी किसी गलती के लिए माफ़ी मांगनी पड़ सकती है। स्वास्थय के लिहाज से दिन सही है। व्यापार में आज अच्छा लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के बेरोजगार जातकों को आज नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ हो सकता है, जल्दबाजी न करें। प्रमाद से बचें। दूरदर्शिता एवं बुद्धिमानी से कई रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। खर्चों में कमी करना होगी। व्यापार में सही निर्णय नहीं लेने से हानि हो सकती है।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक स्थिति के लिए मजबूती लेकर आएगा। वरिष्ठजनों के आशीर्वाद से किसी बड़े निवेश में हाथ आजमा सकते हैं। नौकरी में कार्यरत जातकों को जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा।अपने पुराने मित्रों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में अच्छा लाभ होगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

Latest articles

कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ ,तीन जवान जख्मी !

न्यूज़ डेस्क जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है,...

क्या झारखंड को भी बांटने की तैयारी की जा रही है ?

अखिलेश अखिल पिछले दिन पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से को काटकर एक अलग प्रदेश या...

Paris Olympics Opening Ceremony: पेरिस में शुरू हुआ खेलों का महाकुंभ, सिंधु और शरत ने की भारतीय दल की अगुवाई

न्यूज डेस्क फ्रांस की राजधानी पेरिस में 33वें ग्रीष्मकालीन ओलपिंग खेलों की ओपनिंग सेरेमनी का...

Weather Forecast Today: देश के इन 10 राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Forecast Today देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कहीं...

More like this

कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ ,तीन जवान जख्मी !

न्यूज़ डेस्क जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है,...

क्या झारखंड को भी बांटने की तैयारी की जा रही है ?

अखिलेश अखिल पिछले दिन पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से को काटकर एक अलग प्रदेश या...

Paris Olympics Opening Ceremony: पेरिस में शुरू हुआ खेलों का महाकुंभ, सिंधु और शरत ने की भारतीय दल की अगुवाई

न्यूज डेस्क फ्रांस की राजधानी पेरिस में 33वें ग्रीष्मकालीन ओलपिंग खेलों की ओपनिंग सेरेमनी का...