Homeधर्मAaj Ka Rashifal 22 April 2024: कुंभ और मिथुन राशि वालों पर...

Aaj Ka Rashifal 22 April 2024: कुंभ और मिथुन राशि वालों पर रहेगी महादेव की कृपा, इन 3 राशियों को मिलेगी व्यापार में सफलता

Published on

मेष राशि | Rashifal 2024 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Today

मेष राशि के जातकों को आज अपने कार्यों को पूरा करने में कठिनाई हो सकती है। आज काम का अधिक दबाव भी बना रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी में आज आपको सहकर्मियों से आज सहयोग मिलेगा इसलिए इनसे आज तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में आज के दिन आपको अपने खर्च पर कंट्रोल रखना होगा।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2024 In Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। आप अपने मन में यदि नकारात्मक विचारों को रखेंगे, तो इससे समस्या आ सकती है। आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सावधानी से लेना होगा। जीवनसाथी की सलाह आपके कामों में आपका खूब साथ देगी। स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2024

मिथुन राशि के जातक आज घर एवं बाहर का वातावरण अनुकूल रहने से मन इच्छित कार्य कर सकेंगे। दिन के आरंभ में आलस्य रहेगा लेकिन बाद में अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूर्ण करेंगे। पारिवारिक उत्तररदायित्व आज ज्यादा रहने के कारण व्यवसाय के साथ तालमेल बैठाने में थोड़ी मुश्किल रहेगी फिर भी इनपर विजय पा लेंगे। दैनिक उपभोग की वस्तुओं के साथ ही मनोरंजन के खर्च भी आज ज्यादा ही रहेंगे परिवारक खुशी के आगे व्यर्थ नही लगेंगे। आर्थिक परेशानी समाप्त होगी।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifal| Rashifal In Bengali

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। आज आपको किसी अपने से धन की प्राप्ति होगी। किसी नए काम की शुरुआत पूरे उत्साह के साथ करें, लेकिन प्रयत्न में सतर्कता भी रखें। आज घर और काम में संतुलन बनाए रखेंगे। किसी व्यक्ति के प्रति विश्वास बढ़ेगा। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से पहले व्यक्ति के स्वभाव को ठीक से जानना होगा। आज आप अपना पैसा किसी धार्मिक काम में लगाएंगे तो आपको खुशी मिलेगी। अपने विचारों को सकारात्मक रखें।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला बीतने ने वाला है। कारोबार में चिंता सता सकती है। कोई जरूरी फैसला लेना पड़ सकता है। घर में बड़े सदस्यों से बात कर सकते हैं। किसी बचत की स्कीम पर अधिक विश्वास न करें। सबको साथ लेकर चलना होगा। जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal

कन्या राशि के जातकों को आज आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्त होगा। मानसिक तनाव हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे। आय की स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा दिख रहा है। आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी कार्य सूची में बचे किसी भी कार्य या परियोजना से निपटने में आप सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर अपने सभी लंबित कार्यों को पूरा करने का आज अच्छा समय रहेगा, आपको अपना काम पूरा करने में साथी सहयोगियों से भी सहयोग मिलेगा। आपका प्राकृतिक आकर्षण और आपकी व्यवहारिकता आज किसी भी टकराव या गलतफहमी से निपटने में काम आएगी। आपको पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढेगा।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको अपने पारिवारिक काम को समय रहते निपटना होगा। आपके आसपास में कोई वाद विवाद होने की संभावना है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस के व्यवहार में बदलाव आने के कारण काम में समस्या आ सकती है। इसलिए आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाकर रखें। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेंगे।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifalshi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर कहासुनी होगी। अहम की भावना भी अधिक रहने से गलती करने पर भी मानेंगे नही करेंगे क्रोध में आकर जो मन मे आये बोल देंगे बाद में इसकी ग्लानि भी होगी। व्यावसायिक स्थिति भी आपके रूखे व्यवहार के चलते उतार चढ़ाव से भरी रहेगी। धन लाभ के लिए स्वभाव में नरमी रखना आवश्यक है अन्यथा भविष्य के लाभ से भी हाथ धो बैठेंगे।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुनहरे पल लेकर आया है। आज पारिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप कुछ नया करने के लिए नए तरीके अपना सकते हैं। काम करने में आसानी होगी। कोई भी काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। अपने आप पर विश्वास रखें। आप खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे आईडिया आपके दिमाग में आएंगे।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परोपकार के कार्यों में बीतेगा। धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। सरकारी नौकरी में काम करने वाले लोग ट्रांसफर होने से एक स्थान से दूसरे स्थान जा सकते हैं। मौज मस्ती करने में दिन व्यतीत करेंगे। भाई व बहन कामों में साथ देंगे। लेकिन कहा सुनी हो सकती है। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों को आज मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास रहेगा। कारोबार के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। पिता का सहयोग मिल सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Latest articles

नीति आयोग की बैठक से ममता बनर्जी क्यों बाहर निकल गई ?

न्यूज़ डेस्कदिल्ली में चल रही नीति आयोग बैठक से बंगाल की सीएम ममता बनर्जी...

महाराष्ट्र चुनाव :कांग्रेस ने महा अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे को लेकर दो समितियों का किया गठन

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस ने इस साल अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से...

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प ,दो कैदी घायल

न्यूज़ डेस्क दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर 8 और 9 में कैदियों के बीच...

जेल में बंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल संभालेंगी ए‍क और मार्चा , पार्टी ने बनाया स्‍टर प्रचारक

अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए मिली जमानत के खत्म...

More like this

नीति आयोग की बैठक से ममता बनर्जी क्यों बाहर निकल गई ?

न्यूज़ डेस्कदिल्ली में चल रही नीति आयोग बैठक से बंगाल की सीएम ममता बनर्जी...

महाराष्ट्र चुनाव :कांग्रेस ने महा अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे को लेकर दो समितियों का किया गठन

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस ने इस साल अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से...

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प ,दो कैदी घायल

न्यूज़ डेस्क दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर 8 और 9 में कैदियों के बीच...