Homeधर्मAaj Ka Rashifal 21 July 2024: सूर्य की तरह चमकेगा इन 4...

Aaj Ka Rashifal 21 July 2024: सूर्य की तरह चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Published on

मेष राशि | Rashifal 2024 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Today

मेष राशि के जातक आज पूरे दिन शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। परिश्रम की अपेक्षा सफलता कम होने से आपको निराशा होगी। संतान की चिंता हो सकती है। काम में सतत व्यस्तता के कारण परिवार की उपेक्षा होगी। कहीं घूमने जाने की योजना टालना हितकर है। पेट संबंधी तकलीफें खड़ी होंगी। आपकी जिद के कारण किसी का नुकसान न हो, इसका ध्यान रखें। व्यापार में अपेक्षाकृत कम लाभ हो सकता है।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2024 In Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। परिवार में कुछ नए संबंध बनेंगे और आपके अपनों के सहयोग से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपको किसी नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। किसी व्यक्ति से यदि धन उधार लिया तो इससे आपके रिश्तों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है । आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2024

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के​ दिन चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहने वाला है और आप अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने से प्रसन्नता रहेगी और आपके निजी मामले हल होंगे। कुछ नवीन रिश्तों को बल मिलेगा। परिजनों का सुख व सहयोग बना रहेगा और आप बचत की योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जिसे आप लीक ना होने दें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifal| Rashifal In Bengali Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। लाइफ पार्टनर से अनबन हो सकती है। आपका दिन बहुत ही मजबूत रहेगा। किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी ना करें। कोर्ट या कचहरी से संबंधित कोई मामला अगर फंसा हुआ है तो अभी थोड़ा रुक जाएं। व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik RashifalLeo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों को आज के दिन अपने कार्यक्षेत्र में प्रोत्साहन और सम्मान मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि लेने और व्यवहारिकता के कारण आज आपकी प्रशंसा होगी। अगर आपने किसी को उधार दिया था तो आज वह आज आपको वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। घर पर मेहमानों के आगमन से आज घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय समय से लेना होगा और व्यवसाय की योजनाओं में आपको सफलता मिलेंगी। माता पिता के आशीर्वाद से आज आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन संबंधित मामलों में कुछ कमजोर रहने वाला है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा और व्यापार में आप किसी को पार्टनर बनाने से बचें, नहीं तो समस्या आ सकती है और अपने खानपान पर नियंत्रण बनाए रखें। यदि आप कही घूमने फिरने जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा भी अवश्य करें, नहीं तो उसके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आप ज्यादा समय एकांत में बिताना पसंद करेंगे। आपकी बनाई गई कोई योजना आपके बिजनेस के लिए अच्छी साबित होगी। कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, रुके काम भी पूरा हो जाएंगे। आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifalshi

धनु राशि के जातकों को आज के दिन शारीरिक अस्वस्थता और थकान का अनुभव होगा। मानसिक रूप से भी बेचैनी का अनुभव होगा। कहीं जाने की योजना को टालना हितकर होगा। संतान की चिंता हो सकती है। आपको ऐसा लगेगा कि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है। ऑफिस में आप अधिकारियों के क्रोध का भोग न बनें, उसका ध्यान रखें। विरोधियों के साथ विवाद से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम है। आज किसी को भी उधार देने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें। अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। यदि आप कोई व्यापार करते हैं तो, आपको व्यापार मे थोड़ा सा घाटा हो सकता है ,जिससे आपको धन की हानि भी हो सकती हैं। धन के लेन-देन से बचें। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातक आज के दिन भावुक और चिंतनशील रह सकते हैं। आज का दिन दान-पुण्य के कार्यों के साथ बीतेगा। आज थोड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलने से आप खुश रहेंगे। अगर आप आज कोई संपत्ति बेचने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अनुकूल नहीं है इसलिए आज का दिन इसके लिए टाल देना चाहिए। पारिवार कार्यों और जरूरतों पर आज आपको काफी धन खर्च करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज किसी भी तरह से कर्ज लेने से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों की आज के दिन धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। लाभ में आशातीत वृद्धि तय है मगर नकारात्मक रुख न अपनाएं। किसी पुराने संकल्प को पूरा कर लेने का दिन हैं। ‘आगे-आगे गौरख जागे वाली कहावत चरितार्थ होगी। निष्ठा से किया गया कार्य पराक्रम व आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा। इच्छित कार्य सफल होंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

 

Latest articles

अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लोगों गुमराह करना बंद करे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव गर्मी ने राजनीतिक पारा काफी चढ़ा दिया है।प्रथम चरण के मतदान...

महाराष्ट्र चुनाव में जीत के लिए बीजेपी की खास प्लानिंग, नितिन गडकरी को बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित महाराष्ट्र के सभी बीजेपी नेता आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव...

चीन की विस्तारवादी नीति पर पीएम मोदी का निशाना

    इंडिया गठबंधन विशेषकर कांग्रेस पार्टी के नेता अक्सर पीएम मोदी पर चीन के मामले...

हरियाणा चुनाव : लालू यादव के दामाद चिरंजवी राव को कांग्रेस ने बनाया रेवाड़ी से उम्मीदवार 

न्यूज़ डेस्क राजद प्रमुख लालू यादव के दामाद चिरंजवी राव रेवाड़ी से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस...

More like this

अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लोगों गुमराह करना बंद करे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव गर्मी ने राजनीतिक पारा काफी चढ़ा दिया है।प्रथम चरण के मतदान...

महाराष्ट्र चुनाव में जीत के लिए बीजेपी की खास प्लानिंग, नितिन गडकरी को बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित महाराष्ट्र के सभी बीजेपी नेता आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव...

चीन की विस्तारवादी नीति पर पीएम मोदी का निशाना

    इंडिया गठबंधन विशेषकर कांग्रेस पार्टी के नेता अक्सर पीएम मोदी पर चीन के मामले...