Homeधर्मAaj Ka Rashifal 20 March 2024: आज इन तीन राशियों को मिल...

Aaj Ka Rashifal 20 March 2024: आज इन तीन राशियों को मिल सकता है धोखा, इन तीन की होगी आर्थिक तरक्की, जानें अपना राशिफल

Published on

मेष राशि | Rashifal 2024 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Today

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप वाणी व व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थी शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आप किसी के लिए अपने मन में ईर्ष्या व द्वेष की भावना ना रखें। व्यापार में लाभ होगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2024 In Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको आज करियर में फायद मिलेगा। लेकिन आपको किसी भी बात को लेकर जिद्दी और अहंकारी नहीं होना चाहिए, अन्यथा परेशानी हो सकती हैं। अगर आप किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर परेशान थे तो वह आज पूरा हो जाएगा और बिजनेस करने वाले लोगों को कारोबार में तेजी रहने से अच्छी कमाई होगी। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2024

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपकी रचनात्मक समझ बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में आप सक्रिय नजर आएंगे। मांगलिक कार्यों में खर्च होने के योग हैं। आपको आपके व्यवसाय में बड़े सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। जिससे आपको अच्छे धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। आज आप अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। अपने गुस्से पर काबू रखें। पहले किया गया निवेश आज आपको अच्छा लाभ देगा।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifal| Rashifal In Bengali

कर्क राशि के जातकों को आज अपने भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में यदि किसी काम को लेकर योजना बनाएं,तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। आपकी वाणी की सौम्यता देखकर आपके कुछ नए मित्र बन सकते हैं। आपके कुछ गुप्त राज परिवार के सदस्यों के सामने खुल सकते हैं। पूजा पाठ में आपका खूब मन लगेगा। आपको मन में चल रही समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। आप अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानें और उनकी बातों में ना आए।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की पढ़ाई और करियर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे। आज के दिन आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। किसी विश्वसनीय व्यक्ति को अपनी योजना के बारे में बताने से उचित सलाह मिलेगी। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में नहीं है, जिससे जरूरी खर्चों में आपको कटौती करनी पड़ सकती है। छोटी-छोटी बातों पर परेशान होने से बचें।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal

कन्या राशि के जातक आज वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जरा सी लापरवाही से अधिक हानि हो सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव में रहेंगे। अपनों से मतभेद संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चों को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके बढ़ते खर्च आपके लिए परेशानी बन सकते हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। आपके कुछ विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है। व्यापार में लाभ की संभावना है।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रहने वाला। लेकिन अच्छी बात यह है कि आप अपना धन भविष्य की योजनाओं में भी लगा सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को कोई भी काम बहुत सोच-समझकर करना होगा। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें और यदि आप लंबे समय से अपने करियर को लेकर परेशानियों का सामना कर रहे थे तो उनसे राहत मिलेगी। बच्चों के लिए आज आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifal

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको खास उपलब्धि मिलेगी। आपके सोचने समझने की क्षमता बढ़ेगी। इस दौरान आपको आलस से बचना होगा। साझेदारी में काम कर रहे व्यापारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपका उत्साह बढ़ेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों की सलाह लेंगे। इससे आपको फायदा होगा। सेहत से संबंधित परेशानियों को नजर अंदाज ना करें डॉक्टर को दिखाएं। व्यापार में आज अच्छा लाभ होगा।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने साथी के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने की संभावना बनती दिख रही है, जिससे आपके वेतन में भी वृद्धि होगी। आप अपने खर्चों को भी बढ़ा सकते हैं। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था वह आपसे वापस मांग सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी की डील करते समय आप उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज कुछ कठिनाइयां हो सकती हैं। लेकिन आप अपनी सकारात्मक और संतुलित सोच के माध्यम से अपना रास्ता खोज लेंगे। परिवार में पिछले कुछ समय से चल रही गलतफहमी आपके हस्तक्षेप से सुलझ जाएगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी मामले को लेकर भाइयों से विवाद होने की संभावना है। इस समय कोई नया निवेश करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यक्तिगत समस्याओं और बेचैनी के कारण आप व्यावसायिक स्थान पर ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। घर में मेहमान आने के योग है आज पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें, बनते कामों में बाधा हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा, आय में निश्चितता रहेगी। मातहतों से अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

Latest articles

Paris Olympics Opening Ceremony: पेरिस में शुरू हुआ खेलों का महाकुंभ, सिंधु और शरत ने की भारतीय दल की अगुवाई

न्यूज डेस्क फ्रांस की राजधानी पेरिस में 33वें ग्रीष्मकालीन ओलपिंग खेलों की ओपनिंग सेरेमनी का...

Weather Forecast Today: देश के इन 10 राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Forecast Today देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कहीं...

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

More like this

Paris Olympics Opening Ceremony: पेरिस में शुरू हुआ खेलों का महाकुंभ, सिंधु और शरत ने की भारतीय दल की अगुवाई

न्यूज डेस्क फ्रांस की राजधानी पेरिस में 33वें ग्रीष्मकालीन ओलपिंग खेलों की ओपनिंग सेरेमनी का...

Weather Forecast Today: देश के इन 10 राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Forecast Today देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कहीं...