Homeधर्मAaj Ka Rashifal 20 April 2024: कर्क, तुला और धनु राशि के...

Aaj Ka Rashifal 20 April 2024: कर्क, तुला और धनु राशि के जातकों को धन लाभ के योग हैं, जानिए बाकी राशियों का कैसा रहेगा दिन

Published on

मेष राशि | Rashifal 2024 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Today

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपका सुखद रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। सेहत का ख्याल रखें, बाहर का खाना न खाएं। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार कर रहे जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2024 In Hindi

वृष राशि के जातकों को आज कोई भी निर्णय लेने से पहले सावधान रहने की आवश्यकता है। शारीरिक अस्वस्थता आपके मन को उदास कर देगी। परिवार में मतभेद और मनमुटाव हो सकता है। आपको परिश्रम के अनुसार फल नहीं मिलने से आप निराशा का अनुभव करेंगे। खर्च अधिक हो सकता है। छात्रों को आज अधिक मेहनत करने से ही सफलता प्राप्त हो सकती है।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2024

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा और आप पहले से अधिक जोश के साथ काम करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है और प्रमोशन की बात हो सकती है। आज आय के नए स्रोत बनेंगे। बिजनस के लिए कोई नई डील फाइनल हो सकती है।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifal| Rashifal In Bengali

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस में आज अतिरिक्त कार्य करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थप-थपा सकते हैं। बच्चों के करियर के लिए आप किसी से परामर्श ले सकते हैं। घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं। व्यापार कर रहे जातकों को आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको कुछ निजी मामलों में सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था और बढ़ेगी, लेकिन परिवार में यदि आपसे कोई सलाह मांगे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। बिजनेस कर रहे लोग धीमी गति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। कहीं पर निवेश करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। आपने जो पहले निवेश किया हुआ था, तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे जातको को कोई अच्छी डील मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly

तुला राशि के जातकों को आज कामकाज में भागदौड़ अधिक रहेगी और धन भी खर्च होगा। कड़ी मेहनत के बाद आपकी आमदनी कम और धन अधिक खर्च होगा। व्यर्थ की भागदौड़ से आप मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम के समय कुछ राहत मिल सकती है, इसलिए चिंता न करें। व्यापार में नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास होने वाला है। कोई विशेष इच्छा पूरी होगी। कला के क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ेगा। आपको व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन आपके घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifalshi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको अति उत्साहित होकर किसी बात के लिए हां नहीं करनी है। स्वयं की बातों पर पूरा ध्यान देंगे, तभी आप अच्छा प्रर्दशन कर सकेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण बेवजह तनाव पनप सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में भी किसी पर अधिक विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा। आप अपनी बुद्धि व विवेक से कोई निर्णय ले।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। बिजनेस परिवर्तन करने का सोच सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। घर में पूजा, पाठ का आयोजन होगा। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों पर आज मां लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी, जिससे आपको धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सम्मान भी बढ़ेगा। परिवार में लंबे समय से यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। अगर आज आप पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने किसी ऐसे दोस्त से मिलकर प्रसन्न होंगे।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी कार्य को पूरा करने के लिए योजना बना सकते हो। आज अपने व्यापार को लेकर मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। दाम्पत्य रिश्ते आज मधुरता से भरपूर रहेगा। अच्छे व्यवहार के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा, लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आपकी उलझने कम होगी।

Latest articles

Paris Olympics Opening Ceremony: पेरिस में शुरू हुआ खेलों का महाकुंभ, सिंधु और शरत ने की भारतीय दल की अगुवाई

न्यूज डेस्क फ्रांस की राजधानी पेरिस में 33वें ग्रीष्मकालीन ओलपिंग खेलों की ओपनिंग सेरेमनी का...

Weather Forecast Today: देश के इन 10 राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Forecast Today देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कहीं...

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

More like this

Paris Olympics Opening Ceremony: पेरिस में शुरू हुआ खेलों का महाकुंभ, सिंधु और शरत ने की भारतीय दल की अगुवाई

न्यूज डेस्क फ्रांस की राजधानी पेरिस में 33वें ग्रीष्मकालीन ओलपिंग खेलों की ओपनिंग सेरेमनी का...

Weather Forecast Today: देश के इन 10 राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Forecast Today देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कहीं...