Homeधर्मAaj Ka Rashifal 17 July 2024: आज इन चार राशि के लोगों...

Aaj Ka Rashifal 17 July 2024: आज इन चार राशि के लोगों के बनेंगे बिगड़े काम, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Published on

मेष राशि | Rashifal 2024 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Today

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। सेहत नरम रह सकती है। नौकरी में प्रमोशन मिलने के आसार हैं। आपके पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। छात्रों के लिए मेहनत का दिन रहेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2024 In Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा और जो लोग सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत हैं, उन्हें आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी पुरानी गलती के लिए आज पछतावा होगा, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें। आपका ध्यान आज भगवान की भक्ति में लगेगा, जिससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2024

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप अपने परिजनों के साथ कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल रखकर खर्चा करें। आपको कोई उपहार मिल सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपकी मन की इच्छा की पूर्ति हो सकती है, लेकिन आप व्यस्त रहने के कारण अपने जरूरी काम नहीं कर पाएंगे। आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifal| Rashifal In Bengali Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से सामान्य रहेगा, खर्चों पर नियंत्रण रखें तो धन संबंधी कोई परेशानी नहीं होगी अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। ना चाहते हुए कलह में पड़ सकते हैं या आज किसी न किसी से मन मुटाव हो सकता है। व्यवहार में नरमी रखना अति आवश्यक है, अन्यथा लाभ के अवसरों से दूरी बनी रहेगी। आपको कुछ जरूरी घरेलू खर्चे करने पड़ सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों या रिश्तेदारों से अशुभ समाचार मिलने की आशंका है। स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होगा।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik RashifalLeo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे। भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर साबित होगा। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। छात्रों को मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। भाई बहन से छोटा मोटा मनमुटाव हो सकता है । पड़ोसियों से वाद विवाद से बचें , क्रोध पर नियंत्रण रखे।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal

कन्या राशि के जातक आज के दिन नए काम शुरू करने के लिए योजनाओं को अमल में लाएं। व्यापार में लाभ होगा। बकाया पैसों की वसूली हो सकेगी। नौकरीपेशा वालों की पदोन्नति की संभावनाएं हैं। पिता से लाभ होगा। परिवार में आनंद-उत्साह का वातावरण रहेगा। गृहस्थजीवन में मेल-जोल रहेगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। व्यापार में लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आज देर से आने के कारण काम भी विलंब से होगा। लेकिन आर्थिक रूप से प्रतिस्पर्धियों की तुलना में अधिक लाभ कमाएंगे। मानसिक दुविधा के कारण कोई कॉन्ट्रैक्ट हाथ से निकलने की भी संभावना है। परिवार में आपके ज्यादा बोलने के कारण कुछ समय के लिए माहौल खराब हो सकता है। महिलाएं आज घर के खर्चों को कम करने में मदद करेंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा और सरकारी नौकरी में की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप यदि कोई काम करें, तो वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा लेकर करे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी आज किसी नए मकान व वाहन आदि को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifalshi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। मित्रों के साथ घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को सूझबूझ दिखाते हुए आगे बढ़ना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने रोजमर्रा के कामों को छोड़कर इधर-उधर के कामों का ध्यान रखेंगे, जिससे आपके कुछ काम लटक सकते हैं और विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक है। नौकरी में थोड़ा परेशानी हो सकती है। कहीं पर सोच समझ कर निवेश करें। कामकाज में कोई भी बदलाव करने की कोशिश ना करें, अन्यथा आपको किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। सेहत में थोड़ा सुधार होगा। पैसे खर्च करेंगे। परिवार का दिन खुशनुमा रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन वैचारिक रूप से काफी चिंतित रहने के कारण कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना ही हितकर होगा। यात्रा-प्रवास में परेशानी हो सकती है। निर्धारित काम पूरा नहीं होने के कारण आपको काफी निराशा होगी। मन अशांत बनेगा। संतान की तबीयत या पढ़ाई के संबंध में चिंता रहेगी। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मां-पिता की सेवा करें और उनका आशीर्वाद लें। भगवान शिव का ध्यान करें। यदि आपका कोई मित्र या रिश्तेदार काफी समय से आप से नाराज है तो वह आपसे मिलने के लिए आ सकता है। परिवार में कोई धन से संबंधित वाद विवाद चल रहा था तो वह दूर हो जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

Latest articles

अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लोगों गुमराह करना बंद करे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव गर्मी ने राजनीतिक पारा काफी चढ़ा दिया है।प्रथम चरण के मतदान...

महाराष्ट्र चुनाव में जीत के लिए बीजेपी की खास प्लानिंग, नितिन गडकरी को बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित महाराष्ट्र के सभी बीजेपी नेता आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव...

चीन की विस्तारवादी नीति पर पीएम मोदी का निशाना

    इंडिया गठबंधन विशेषकर कांग्रेस पार्टी के नेता अक्सर पीएम मोदी पर चीन के मामले...

हरियाणा चुनाव : लालू यादव के दामाद चिरंजवी राव को कांग्रेस ने बनाया रेवाड़ी से उम्मीदवार 

न्यूज़ डेस्क राजद प्रमुख लालू यादव के दामाद चिरंजवी राव रेवाड़ी से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस...

More like this

अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लोगों गुमराह करना बंद करे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव गर्मी ने राजनीतिक पारा काफी चढ़ा दिया है।प्रथम चरण के मतदान...

महाराष्ट्र चुनाव में जीत के लिए बीजेपी की खास प्लानिंग, नितिन गडकरी को बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित महाराष्ट्र के सभी बीजेपी नेता आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव...

चीन की विस्तारवादी नीति पर पीएम मोदी का निशाना

    इंडिया गठबंधन विशेषकर कांग्रेस पार्टी के नेता अक्सर पीएम मोदी पर चीन के मामले...