आज का राशिफल, इन राशि वालों की नौकरी पर मंडरा रहा खतरा ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 7 MAY 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

0
162

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपका बहुत बढ़िया रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आप धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं।
किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। संपत्ति को लेकर चल रही समस्या दूर होने की संभावना है। अनजान लोगों से सतर्क रहें।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 6

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों को आज के दिन अपने बजट को देखते हुए खर्चा करने की जरूरत है। आज ऑफिस में बातों की बजाए अपने काम पर ध्यान दें। अपने किसी खास रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर थोडा सतर्क रहने की जरूरत है। आज राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव परभुत्व बना रहेगा। आपको व्यवसाय में थोड़ा घाटा होने की सम्भावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 4

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा और कार्यों में सफलता मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यभार की भी अधिकता रहेगा। परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। अनावश्यक खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, जिनसे बचना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 9

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों को आज के दिन कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। आप कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनाएंगे, उसके अनुसार काम करेंगे। कुछ लोग आपके लिए समस्याएं खड़ी करने का प्रयास करेंगे। आप उस पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर फोकस करेंगे। जो लोग बहुत दिनों से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है, कोई अच्छी खबर मिलेगी।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 5

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के परिवार में सुख- शांति का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ मनमुटाव होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। नकारात्मकता आपके मन को दुखी करेगी और आपको बेचैनी का अनुभव होगा। आज मकान या वाहन के दस्तावेजी कामों या हस्ताक्षर के लिए दिन योग्य नहीं है। नौकरी करने वाले लोगों को चिंता होगी।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 2

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और सभी कार्य सफल होंगे। नौकरी में पदोन्नति भी मिल सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेंगे और परिवार के साथ समय व्यतीत कर सकेंगे।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 2

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों को आज अधिक धन खर्च करने से बचने की जरूरत है। आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। बड़ों के प्यार से घर का माहौल उत्साह से भरपूर रहने वाला है। दांपत्य रिश्ते में हो रही छोटी-मोटी नोक झोंक आज खत्म होगी। इससे रिश्ते में मिठास आयेगी। आज प्रेमी/ प्रेमिका अपने पार्टनर को उपहार देंगे जिससे रिश्ता और भी गहरा होगा।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 7

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप आज आशावादी बने रहेंगे। दूसरों के साथ बातचीत करने के कौशल में भी सुधार होगा। आप किसी सही जगह निवेश करेंगे, तो आपको अच्छा लाभ मिलेगा। जो नौकरी पाने के इच्छुक हैं उन्हें सफलता मिलेगी। तकनीकी से जुड़े हुए लोगों को नये अवसर मिलेंगे। इस राशि के प्रतियोगी परीक्षा देने वाले जातकों को नए अवसर मिलेंगे। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 9

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अहम रहने वाला है। इस राशि के जो लोग रोजगार की तलाश में हैं आज उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। इतना ही नहीं आज का दिन आर्थिक मामलों में भी काफी खास रहेगा। यदि आपने किसी से कोई पैसा उधार लिया है तो आपको अपना उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज आपके दफ्तर की कार्यशैली में सुधार आएगा और अधिकारियों से संबंध भी मजबूत होंगे।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 9

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नई-नई योजनाओं का इस्तेमाल करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपको सीनियर व जूनियर सहकर्मियों का भी सहयोग प्राप्त होगा, आर्थिक लाभ हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 3

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा और यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से सता रहा है, तो आपको उसे नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है। परस्पर सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। आपको अपने बढ़ते खर्चों में लगाम लगानी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 3

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि वह अपने साथी के साथ तालमेल बनाकर आगे बढ़ेंगे। आप दोस्तों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। संतान की शिक्षा में यदि किसी बात को लेकर कुछ समस्या आ रही है, तो उसके लिए आप उनके गुरुजनों से भी बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने से आपके ऊपर काम का बोझ बना रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।
लकी रंग – सैफरन
लकी नंबर- 3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here