Homeधर्मआज का राशिफल, इन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन ,जानिए सभी...

आज का राशिफल, इन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 30 APRIL 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

Published on

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति के नए मार्ग खोलेगा। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आसानी से आय प्राप्त होगी, लेकिन इसके साथ-साथ आपको कुछ दिन भविष्य के लिए संचय करने पर भी विचार विमर्श करना होगा। किसी कानूनी मामले में भी आज आपको जीत मिलेगी और किसी संपत्ति का सौदा करते समय अनुभवी व्यक्तियों से सलाह मशवरा अवश्य करें।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 6

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन विशेष सफलता का है। विदेशों से भी शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। कारोबार बढ़ेगा, ऑफिस के काम से कहीं बाहर भी जाना पड़ सकता है।पति-पत्नी के बीच तनाव हो सकता है।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 4

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा और लाभदायी होगा। मित्र, बंधु-बांधवों एवं पड़ोसियों के साथ आप के संबंध अच्छे रहेंगे। आर्थिक रूप से आप सजग रहेंगे। कहीं निवेश करने का प्लान कर रहे हो, तो संभलकर रहें। आज आपका मन चंचल होने की वजह से विचारों में जल्दी-जल्दी परिवर्तन आएगा। नए काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। विरोधियों को आप परास्त कर पाएंगे।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 5

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों को आज के दिन व्यापार के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। लेकिन अपने व्यवसाय की प्रगति से कम प्रसन्न दिखाई देंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने के बारे में सोच सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर आज कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से शाम तक वह समाप्त हो जाएगा।अनावश्यक बहसबाजी में न पड़ें।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 1

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। हर काम को दृढ़ निश्चय के साथ पूरा कर पाएंगे। सरकारी कामों में या सरकार से लाभ होगा। पिता तथा बड़ों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। व्यवहार में उतावलापन न दिखाएं। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 9

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायक रहने वाला है। परिवार में आप लोगों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगें। आप बिना सोचे समझे किसी बडी डील को फाइनल करने से बचना होगा। मित्रों का पूरा साथ मिलेगा और आपको घूमने फिरने के दौरान आज कोई महत्व जानकारी प्राप्त हो सकती है।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 5

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। बिजनेस ठीक रहेगा। मानसिक शांति रहेगी। आप कुछ समय धार्मिक कार्यक्रमों में भी व्यतीत करेंगे। दिन की शुरुआत में सेहत और खर्चे के हिसाब से कुछ परेशानी हो सकती है। आज भाग्य आप पर मेहरबान बना रहेगा। किसी से धन उधार लिया हुआ है, तो वह भी आप समय पर लौटाएंगे।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 8

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातक आज शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप हिम्मत से जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आज आपके शत्रु कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं, लेकिन चिंता न करें, वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। यदि आप कहीं यात्रा पर जाने की योजना बना रहे थे तो उसमें आपको सफलता मिलेगी।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 1

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। लव लाइफ आपकी बेहतर रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, जिन्हें लेकर आप कोई निर्णय करने में असमंजस में रहेंगे। किसी पुराने मित्र से पुनः संपर्क हो सकता है. सेहत का ख्याल रखें। किसी से बुरा व्यवहार न करें।
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 7

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। इस राशि के जो लोग फ्रीलांस काम करते हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी। व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 3

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रहने वाला है। आज अपने मन की बात सुने, वरना आपको नुकसान हो सकता है। आज आपके कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित परिवर्तन होने की संभावना बनती नजर आ रही है, जिसका लाभ आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। संतान के विवाह में कुछ विलंब भी तनाव का कारण बन सकता है। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज मिल सकता है।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 8

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आने वाला है। सांसारिक सुख में के साधनों में वृद्धि से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। आपका कोई लेन देन यदि आपको समस्या दे रहा था, तो आज आप उसका भी निपटारा कर सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह किसी परीक्षा को आसानी से में सफलता हासिल कर पाएंगे। आप किसी से बातचीत करते समय बहुत ही तोलमोल कर बोलें।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 4

Latest articles

Weather Update Today 18 April 2024: कहीं लू, कहीं ओले-बारिश… इन राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: उत्तर पश्चिम भारत का मौसम एक बार फिर से करवट बदलने जा...

IPL 2024 GT vs DC: गुजरात की शर्मनाक हार, दिल्ली ने 8.5 ओवरों में लक्ष्य को किया हासिल

न्यूज डेस्क आईपीएल 2024 के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ...

बिहार में भी थम गया लोकसभा के पहले चरण के चुनाव प्रचार का शोर

न्यूज़ डेस्क  बिहार में पहले चरण के लिए चार संसदीय क्षेत्रों गया (सु), औरंगाबाद, नवादा...

More like this

Weather Update Today 18 April 2024: कहीं लू, कहीं ओले-बारिश… इन राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: उत्तर पश्चिम भारत का मौसम एक बार फिर से करवट बदलने जा...

IPL 2024 GT vs DC: गुजरात की शर्मनाक हार, दिल्ली ने 8.5 ओवरों में लक्ष्य को किया हासिल

न्यूज डेस्क आईपीएल 2024 के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ...