आज का राशिफल, इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की कृपा, जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 3 June 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

0
111

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन नेतृत्व क्षमता में बल मिलेगा और विभिन्न मोर्चों पर आप बेहतर परिणाम पाएंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। साझेदारी में किए गए प्रयासों में आप पूरी रूचि दिखाएं । जीवनसाथी के कैरियर को लेकर यदि आपको तनाव बना हुआ था, तो वह भी दूर होगा। नौकरी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 4

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातक आज के दिन परिवारजनों तथा दांपत्य जीवन में सुख-शांति का अनुभव कर सकेंगे। रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। किसी छोटे प्रवास की योजना बन सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। बिजनेस में भागीदारी से लाभ होगा तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 2

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के व्यवसाय कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लोग आपके कामों को देख कर हैरान रहेंगे। आपके कुछ शत्रुओं को भी आप अपनी चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे। आपको कोई वेतन वृद्धि जैसी शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट होने के कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 3

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातक आज के दिन मितव्ययता रखें, क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य ही रहेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। पुरुषार्थ का सहारा लें।
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 6

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस के बॉस पेंडिंग कार्यों को लेकर नाराज हो सकते हैं इसलिए पुराने कार्यों की लिस्ट तैयार कर उसे समाप्त करें। सोने चांदी का व्यापार करने वालों को छोटे मोटे मुनाफे आज हाथ लग सकते हैं, इन्हीं छोटे मुनाफों से आपकी आमदनी अच्छी होगी। युवा एक विशेष बात का ध्यान रखें कि कही सुनी बातों पर भरोसा करना उन्हें मुश्किलों में डाल सकता है।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 5

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जायेगी। राजकीय मदद भी मिलेगी।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 1

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातक आज के दिन कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाश करने की कोशिश करेंगे। किसी काम के लिए कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आज आपको मिलेगा। आपको अपने बच्चों से काम में सपोर्ट मिलेगा। संगीत से जुड़े लोगों को किसी अच्छे प्लेटफॉर्म पर जाने का अवसर मिल सकता है। आपको कोई भी मौका हाथ से नहीं गंवाना चाहिए। आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 3

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन अपने आवश्यक कार्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आपको किसी धन संबन्धित समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें, तभी उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति होगी। आप अपने घर को रेनोवेट कराने की भी सोच सकते हैं।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 9

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपने यदि पहले कभी धन लगाया था, तो वह आपको वापस अच्छा मुनाफा दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर को कोई सलाह देंगे। यदि आपकी कोई डील लंबे समय से लटकी हुई थी तो वह आज पूरी हो सकती है। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोग सावधानी बरतें। परिवार में किसी नए वाहन को ला सकते हैं जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 7

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। व्यापारियों की कारोबारी स्थिति सामान्य रहने वाली है, आज बहुत अधिक कमाई करने की अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए। जो लोग विवाह के लिए रिश्ता खोज रहे हैं उनकी अपेक्षा पूरी हो सकती है उनको मनपसंद जीवनसाथी मिल सकता है। परिवार में यदि किसी का स्वास्थ्य खराब है तो उनके इलाज में भागदौड़ करने के साथ ही धन भी अधिक खर्च होने की आशंका है। चोट चपेट के प्रति सचेत रहें।
लकी रंग – वायलेट
लकी नंबर- 6

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातक आज के दिन जो भी काम शुरु करेंगे, उसमें सफल जरूर रहेंगे। जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं, उनको आज नई-नई चीजें सीखने को मिलेगा। हर तरह से स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। घर पर नन्हें मेहमान के आने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 1

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आप अपने कार्य क्षेत्र में आज कुछ बदलाव करने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। भविष्य की कुछ रणनीति भी बनाएंगे। आपको कार्य क्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। अपने रुके हुए कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करें। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था तो वह आपको वापस मिल सकता है।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर- 4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here