Homeधर्मआज का राशिफल, इन पर रहेगी शनिदेव की टेड़ी नजर, जानिए सभी...

आज का राशिफल, इन पर रहेगी शनिदेव की टेड़ी नजर, जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 27 MAY 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

Published on

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कड़े परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में संघर्ष करना पड़ेगा। वाहन का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक करें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी ठेस न पहुंचे। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 7

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी, लेकिन आप इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपने पहले कोई कर्जा लिया था, उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य देगे।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 3

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए नई परियोजना की शुरुआत के लिए आज दिन शुभ है। सरकार की ओर से लाभ मिलने संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको अधिकारियों का अच्छा प्रतिसाद मिलेगा। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। दोस्तों, करीबियों या पड़ोसियों के साथ पुरानी अनबन की घटना में सकारात्मक परिणाम आएगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 4

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको किसी बड़े निवेश को करने से बचना होगा,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोग उतार-चढ़ाव के कारण थोड़ा परेशान तो रहेंगे,लेकिन फिर भी वह अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए आसानी से धन कमा पाएंगे। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 7

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज का दिन कोई बेहतरीन अवसर लेकर आएगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातक यदि कोई छोटा-मोटा व्यापार करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए समय निकालने में सफल हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी पर आज विश्वास गहराएगा लेकिन आज आपके पिता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है जिससे आप थोड़े चिंतित रहेंगे। घर-बाहर सुख-समृद्धि रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ होगा।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर- 8

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आप बिजनेस में लाभ लेने के लिए आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी। आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा ताकि आप अपना मन काम में लगा सके। आपको अपनी काबिलियत दिखने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 6

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और कारोबार विस्तार की नवीन योजनाएं बनाएंगे। आकस्मिक धन लाभ की संभावना रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ पर्यटन का आयोजन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 2

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगो को आज कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिल सकती है। माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो उन्हें कोई बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 5

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति प्राप्ति के लिए रहेगा। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा है,तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोग अभी कुछ और समय परेशान रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलने से आपको खुशी होगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले माता-पिता से बातचीत अवश्य करें।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 4

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। किसी काम में दूसरों की बातों को सर्वोपरि न रखकर अपने आप पर विश्वास करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। आप किसी मित्र को पैसा उधार देंगे इसके साथ ही सम्बंधित लिखित कार्यवाई भी जरूरी है। किसी इम्पोर्टेन्ट काम में आपके जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके घर में कोई मेहमान आ सकता है, जिनसे मिलकर आपको काफी अच्छा लगेगा, घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। इस राशि की जिन महिलाओं को ऑनलाइन बिजनेस स्टार्ट करना है उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं । आपका काफी दिनों से सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा।
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 9

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय-धंधे में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। रुके कार्य पूर्ण होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार विस्तार की नई योजनाएं बना सकते हैं। व्यापार को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगी। अविवाहित लोगों के विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 7

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से खुशी होगी। कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ नए लोगों से मेल मुलाकात करने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप परिवार में छोटे बच्चों के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 4

Latest articles

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...

आतंक के आका सुन लें, वे हमेशा हारेंगे’, पीएम मोदी ने कारगिल में कहा

पीएम मोदी द्रास पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने वॉर मेमोरियल में कारगिल युद्ध में...

More like this

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...