मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। आज आपको पूरे परिवार का साथ मिलेगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार ठीक रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। छात्र परीक्षा की तैयारी में खूब मेहनत करते हुए नजर आएंगे।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 8
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातक आज दृढ़ विचारों के कारण अपने काम को अच्छी तरह से कर सकेंगे। आप नए वस्त्र, अलंकार, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन के पीछे धन खर्च करेंगे। परिवार में शांति और मेल-जोल बना रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन आनंददायक रहेगा। धन लाभ होने योग हैं।
लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 6
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज किसी अप्रत्याशित स्रोत से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आज आप या तो एक नया शत्रु प्राप्त कर लेंगे या एक मित्र को खो देंगे। आपकी पिछली सफलताओं के कारण, कॉर्पोरेट रणनीति पर आपका आशावाद बढ़ेगा। आज शक्तिशाली व्यक्ति संगठन के साथ बने रहने के इच्छुक हो सकते हैं। रोजगार के समय अपने आस-पास नजर रखें क्योंकि कोई आपके उद्देश्यों को कमज़ोर करने का प्रयास कर सकता है।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 3
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार के लिए नई खुशियां लेकर आया है। आपके लिए कोई फैसला करना थोडा मुश्किल होगा। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं जाने का प्लान कैंसिल हो जायेगा। किसी काम में अनुमान से ज्यादा धन लाभ होगा। आपको पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 2
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rashi
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र मे आप आगे बढे़ेंगे और अपनों से ज्यादा औरों के कामों का ध्यान लगाएंगे। कुछ काम आपके लिए समस्या लेकर आ सकते हैं। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। आपको किसी संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलती दिख रही है। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपको खुशी होगी। किसी से कोई कड़वी बात ना कहे। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 2
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। बिजनेस में मनचाहा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार वालों का साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ संभव है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। संतान के भविष्य के लिए धन का निवेश करेंगे।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 4
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्मय रहने वाला है। स्टूडेंट्स शिक्षा में अपने परफॉर्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। रुका हुआ धन मिल सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 3
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ अलग तरीके से गुजरेगा। खुद के लिए आप समय निकाल सकेंगे। दोस्तों के साथ घूमना-फिरना, मौज-मस्ती, मनोरंजन, पर्यटन तथा भोजन आदि से आप बहुत आनंदित रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी कोई प्रशंसा कर सकता है। आप किसी बात को लेकर सम्मानित महसूस करेंगे। वाहन सुख प्राप्त होगा। प्रियजन से मुलाकात होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 5
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। आज आपके विरोधी आपको रास्ते से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। ऊपरी प्रशासन अब आपका साथ देगा और उनकी सलाह से आपको फायदा होगा। कुछ महत्वपूर्ण चीजें जो आपको पीछे खींच रही हैं, उनमें तेजी लाई जा सकती है। आज का दिन काफी हद तक रचनात्मक रहेगा। इस स्थिति में आपका आत्म-आश्वासन बढ़ेगा। किसी मित्र की मदद से आप अपनी व्यवसाय संबंधी समस्याओं को दूर करने में सक्षम हो सकते हैं।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर- 9
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आप अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के अकाउंटेंट के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। जीवनसाथी आज आपको खुश होने की वजह देंगे।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 1
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन सुख समृद्धि बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा और व्यापार में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ किसी वाद विवाद में ना पडे, नहीं तो समस्या हो सकती है। अविवाहित जातकों के जीवन में कोई खुशखबरी आ सकती है। लोगों के साथ विश्वास बनाए रखें। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपको आज यदि किसी से धन उधार लेना पड़ेगा, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाए, नहीं तो समस्या हो सकती है और किसी करीबी की बात को सुनकर आज आप थोड़े परेशान रहेंगे।
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 9
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम है। नौकरी में परिवर्तन का योग बन रहा है। राजनीति में अपना कैरियर बनाने की चाहत रखने वाले जातकों के लिए समय अच्छा है। कुंवारे लोगों के रिश्ते की बात चल सकती है। सेहत में सुधार होगा। मकान, प्लॉट को खरीदने की जो योजना बना रहे थे, उसमें कामयाबी मिलेगी।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 7

