Homeधर्मAaj Ka Rashifal 26 August : आज वृष, सिंह समेत इन राशियों...

Aaj Ka Rashifal 26 August : आज वृष, सिंह समेत इन राशियों को सतर्क रहने की है जरूरत, , जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल | TODAY RASHIFAL IN HINDI | love Rashifal

Published on

मेष राशि | Rashifal 2023 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Today

मेष राशि के जातकों को आज के दिन पिता और पैतृक पक्ष से लाभ मिलेगा। धर्म कर्म के प्रति भी आज इनमें रुझान बना रहेगा। लेकिन आपके मन में कुछ अनहोनी होने का भय बना रह सकता है। आज आपको कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो सफल और लाभदायक रहेगी। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिल सकती है। वैसे आज आपके लिए सलाह है कि दूसरों की बातों में आकर आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लें।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2023 In Hindi

वृष राशि के जातकों को आज के दिन लेनदेन के मामले में स्पष्ट बनाए रखने के लिए रहेगा और सेवा भावना बढ़ेगी। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे और लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी मेहनत व लगन से कम करके अधिकारियों से शाबाशी पा सकते हैं और धार्मिक कार्यों के में भी आपका खूब मन लगेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरीद उतरेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत कर सकते हैं।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2023

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। संतान की सफलता से आपको प्रसन्नता होगी, आपके घर लोग बधाई देने आएंगे। घर पर पार्टी का आयोजन करने से आपका पैसा खर्च होगा। नए काम करने की योजना बनाएंगे। लोग अपने कार्यों को सरलता से पूरा करने के लिए आपसे सलाह भी लेंगे, आप लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। छात्रों का अनुशासन उनको जल्द सफलता दिलाएगा।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifa l| Rashifal In Bengali | Rashifal 2023

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आपका मन पूजा पाठ में खूब लगेगा और आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनेंगे। कोई नई डील आज आपकी शर्तों के मुताबिक फाइनल होगी, लेकिन उसमें आप अपने बिजनेस पार्टनर से बातचीत अवश्य करें, तभी हां करें, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal | Today Rashifal in Hindi

सिंह राशि के जातक आज के दिन हर काम सावधानीपूर्वक करें। मानसिक रूप से तनाव रहेगा। कुछ अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। ऐसे समय में संयम बरतना ही हितकर होगा। आज धन और यश की हानि हो सकती है। संतान के विषय में चिंता रहेगी। बौद्धिक और राजनीतिक चर्चा से दूर रहें। निवेश के लिए समय अनुकूल है।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal | Today’s Rashifal

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन तरक्की भरा रह सकता है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन का मौका मिलेगा। एक गलती आपको मुसीबत में डाल सकती है। तोल मोलकर ही मुंह खोलें। माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। बिजनेस करने वालों को बड़े फैसले सोच समझकर लेने होंगे।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly | Rashifal 2023 In Hindi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला होगा। आज इनकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से होगी जो आपकी तारीफ भी करेंगे और आपकी योग्यता एवं कार्यकुशलता को समझेंगे। परिवार में जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा लेकिन लव लाइफ में प्रेमी की चाहतों को बातों को लेकर आपको परेशानी हो सकती है। शाम का समय आज आपका रोमांचक बीतेगा, योजना के अनुसार काम पूरा होने से आप प्रसन्न होंगे और मनोरंजक पल बिताएंगे।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखें, तभी आपके सभी काम पूरे हो सकेंगे। आप अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करें। आर्थिक मामलों में व्यस्तता बनी रहेगी। किसी कानूनी में मामले में आपको धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपने यदि किसी योजना में धन का निवेश किया था, तो वह भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य लेकर आएगी।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifal

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी पुराने दोस्त से आज मुलाकात हो सकती है। यात्रा करने से बचने की कोशिश करें। आपको थकान महसूस हो सकता है, अच्छी डाईट आपको फिट रखने में मदद करेंगी। बच्चों के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा है।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों को आज के दिन अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा और यदि आपको कोई डील फाइनल करने को मिले, तो हस्ताक्षर बहुत ही देखभाल कर करें, नहीं तो आप कहीं गलत हस्ताक्षर कर सकते हैं। संतान के कार्य से आपका मान सम्मान बढ़ेगा, उन्हें किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी योजना में धन लगाने से आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलने की पूरी उम्मीद बनती दिख रही है।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी है। व्यापार के क्षेत्र में आप को लाभ प्राप्त होगा। घर-परिवार और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। उधार दिया गया पैसा आपको मिल सकता है। संतान की संतोषजनक प्रगति से आपका भी हृदय-मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। जीवनसाथी और संतान के साथ समय बीतेगा। मित्रों के साथ भी आज बाहर घूमने जाने का योग है। कार्यक्षेत्र में रुकी हुई डील आज फाइनल होने से आपका सम्मान बढ़ेगा। पुराना मित्र आपसे मदद मांग सकता है। नए मकान, वाहन, भूमि या दुकान आदि को खरीदने का अच्छा योग है।

Latest articles

 समय तय…PM मोदी ने सेना को दी खुली छूट, 90 मिनट में कर दिया फैसला

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र...

वैभव सूर्यवंशी को द्रविड़ ने तराशा, लेकिन ‘रोते हुए’ हीरे को खोजा लक्ष्मण ने

वैभव सूर्यवंशी, क्रिकेट की दुनिया में आज वैसा नाम है, जिसकी आतिशी बल्लेबाजी ने...

राफेल से कांपेगा पूरा पाकिस्तान, तनाव के बीच फ्रांस के साथ भारत की बड़ी डिल

भारत और फ्रांस के बीच सोमवार के दिन 26 राफेल-एम फाइटर जेट की डील...

IPL में RCB का जलवा, ऑरेंज से लेकर पर्पल कैप तक सबकुछ टीम के नाम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का इस सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा है। यह टीम इस...

More like this

 समय तय…PM मोदी ने सेना को दी खुली छूट, 90 मिनट में कर दिया फैसला

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र...

वैभव सूर्यवंशी को द्रविड़ ने तराशा, लेकिन ‘रोते हुए’ हीरे को खोजा लक्ष्मण ने

वैभव सूर्यवंशी, क्रिकेट की दुनिया में आज वैसा नाम है, जिसकी आतिशी बल्लेबाजी ने...

राफेल से कांपेगा पूरा पाकिस्तान, तनाव के बीच फ्रांस के साथ भारत की बड़ी डिल

भारत और फ्रांस के बीच सोमवार के दिन 26 राफेल-एम फाइटर जेट की डील...