Homeधर्मआज का राशिफल, इन राशियों के लिए उत्तम रहेगा दिन ,जानिए सभी...

आज का राशिफल, इन राशियों के लिए उत्तम रहेगा दिन ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 26 APRIL 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

Published on

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम को परिवार के साथ समय बिताने से सब ठीक हो जायेगा। आज अचानक से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज जीवनसाथी के साथ लंच का आनन्द ले सकते हैं। ऑफिस में काम को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश करेंगें इसमें आपकी बड़ी बहन भी आपकी सहायता करेगी। शादी-शुदा लोग अपने जीवन को खुशहाल बनाने में लगे रहेंगे।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 5

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आपको भागदौड़ करनी होगी, लेकिन आप शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर आज कहासुनी होने से आपका मन परेशान रहेगा। आपका कोई पुराना लेन देन समय रहते चुकता होगा। आप व्यवसाय में अपनी किसी बड़ी डील के फाइनल होने से आज प्रसन्न रहेंगे।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 2

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे जातक व्यापार में मनचाहा लाभ पाकर काफी खुश नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप सभी खर्चों को करने के लिए तैयार रहेंगे। घर की साज-सज्जा पर काफी धन खर्च होगा। नौकरी कर रहे जातक नौकरी में परिवर्तन को लेकर असमंजस में रहेंगे।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 7

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में शुभ है और आज आपके पास खुद को साबित करने के कईं मौके आएंगे। उन मौके को पहचानकर उन पर खरा उतरने की कोशिश करें। अपने काम को फोकस करके पूरा करें और किसी से बहस या फिर विवाद करने से बचें। अच्‍छे मौके बार बार दरवाजे पर दस्तक नहीं देते, उनका लाभ लें।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 9

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के लिए आज समय बहुत अच्छा नजर आ रहा है। किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही समस्या दूर होगी। गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 3

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से भर रहेगा । घर के सभी पुराने लटके हुए काम को पूरा करने में समय बीतेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने का प्लान बनाया जा सकता है। बिजनेस में किसी तरह का जोखिम उठाने से बचें। आज का दिन इसके लिए सही नहीं है।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 1

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं, वह व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए जो प्रयास कर रहे थे, उसमें कामयाबी मिलेगी। नए-नए कांटेक्ट मिलेंगे। आपका जो रुका हुआ धन है, वह भी आपको धीरे-धीरे प्राप्त होगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में कामयाब रहेंगे।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 1

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन और ऊर्जावान रहने वाला है।आप अपनी सोच को अच्छे कामों में लगाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने काम पर फोकस बनाएं रखें, तभी वह पूरे हो सकेंगे। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आप अपने रुके हुए कामों को भी पूरा करने का प्रयास करेंगे।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 4

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। आज सोशल मीडिया पर किसी खास व्यक्ति से अचानक बात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए और घर की बड़ों की बातों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 6

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आया है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले व्यक्तियों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी मन की इच्छा पूरी होने से आप परिवार में किसी पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन आदि का आयोजन करा सकते हैं। व्यापार में अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 1

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल और सफलता देने वाला रहेगा। आपको छुटपुट धन लाभ होने की संभावना है। कोई भी नौकरी शुरुआत आज कर सकते हैं या फिर कोई ऐसा काम कर सकते हैं जो आपको आगे चलकर लाभ देगा। आज धन का निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर कर लें।
लकी रंग – मजेंटा
लकी नंबर- 8

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिनाइयां लेकर आने वाला है, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपके कुछ बनते हुए काम लटक सकते हैं, जिससे आप परेशान रहेंगे। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो बिल्कुल ना ले, क्योंकि आपको उसे उतार पाने मे मुश्किल होगी। माताजी को आज कोई शारीरिक कष्ट होने से आपका मन दुखी रहेगा, लेकिन रुकी हुई योजनाओं को गति मिलने से आज आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 7

Latest articles

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश 

6 दिसंबर को इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का...

WhatsApp का धमाकेदार अपडेट!मिस्ड कॉल पर छोड़ सकेंगे वॉइस और वीडियो मैसेज

Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बेहद उपयोगी फीचर लेकर...

सर्दियों में गर्म पानी से तो नहीं नहाते हैं आप, हेल्थ को हो सकती हैं इतनी दिक्कतें

सर्दियों में ठंड से बचने का सबसे आसान तरीका गर्म पानी से नहा लेना...

More like this

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश 

6 दिसंबर को इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का...

WhatsApp का धमाकेदार अपडेट!मिस्ड कॉल पर छोड़ सकेंगे वॉइस और वीडियो मैसेज

Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बेहद उपयोगी फीचर लेकर...