Homeधर्मAaj Ka Rashifal, 25 October 2023: मकर समेत इन चार राशियों को...

Aaj Ka Rashifal, 25 October 2023: मकर समेत इन चार राशियों को आज हो सकती है धन हानि, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल | TODAY RASHIFAL IN HINDI | love rashifal

Published on

मेष राशि | Rashifal 2023 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Toaday

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा और कार्य विस्तार पर आपका पूरा जोर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी अच्छी उपलब्धि का इंतजार कर रहे थे, तो वह भी आपको वापस मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आप किसी गलत जगह हस्ताक्षर कर सकते हैं। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2023 In Hindi

वृष राशि के जातकों को आज के दिन अचानक धनलाभ हो सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आयेगा। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो उसे आज के लिए टाल दें। घर में खुशियों का आगमन होगा। आज आपकी व्यावहारिक प्रवृति को देखकर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बड़ों के प्रति आपका व्यवहार अच्छा बना रहेगा।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2023

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। आज आपको समाज में बहुत अधिक सम्मान मिलेगा। आज व्यापार में धन लाभ हो सकता है। किसी से बुरा व्यवहार नहीं करें। ऑफिस में दिन तनाव भरा रहेगा। मां की सेहत का ध्यान रखें। रिश्तेदारी में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifa l| Rashifal In Bengali | Rashifal 2023

कर्क राशि के जातकों की आज वैचारिक रूप से नकारात्मकता छाई रहने से दिनभर शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी। क्रोध पर भी आज संयम रखना पडे़गा। खर्च अधिक होगा। परिजनों के बीच विवाद न हो इसका ध्यान रखें। आज नए काम प्रारंभ न करें। नए परिचय भी कुछ खास लाभदायी सिद्ध नहीं हो पाएंगे। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहना ही लाभदायी होगा।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal | Today Rashifal in Hindi

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। समाज के बीच में आपकी छव‍ि सुधरेगी। कार्यों में सजगता बरतें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। संकल्पित कार्य सिद्ध होंगे। आपको कहीं से रुके धन की प्राप्ति होने से आपके कोष में वृद्धि होगी और आपको भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal | Today’s Rashifal

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। कार्यस्थल पर धीमी गति से काम करने के कारण आपको लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक कारणों से किसी से अनबन होने की आशंका है। आप जो भी कार्य करेंगे, उसके विपरीत परिणाम मिलेंगे। व्यापार में गलत निर्णय से नुकसान हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों से किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। मित्रों और परिचितों के साथ संबंधों में उदासीनता अधिक रहेगी।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly | Rashifal 2023 In Hindi

तुला राशि के जातकों की आज के दिन आधुनिक विषयों के प्रति रुचि रहेगी। प्रतियोगिता परीक्षा में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। इससे भविष्य में उन्हें कोई नुकसान होने की संभावना बनती दिख रही है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में अधिकारी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों की आज के दिन कोई खास इच्छा पूरी होगी। छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे है। आज किसी अपरिचित व्यक्ति से बिना वजह ना उलझे। आज प्रियजनों के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे, किसी समस्या का समाधान मिलेगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करें।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifal

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। कामकाज ठीक रहेगा, दोपहर बाद मुनाफा हो सकता है। आज घर मे खर्चें ज्यादा होंगे जिसके कारण आप थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं। आपके परिवार से या अपने जीवन से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखें।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी है। परिजनों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव के प्रसंग बनने से मन में ग्लानि छाई रहेगी। निरर्थक खर्च होगा। आरोग्य का ध्यान रखें। विद्यर्थियों को आज अभ्यास में रुचि नहीं होगी। गृहणियों को आज असंतोष रहेगा।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्‍नता से भरा होगा। आज किसी जरूरी कार्य में सफलता मिलने से हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। दिन के बाद में पिछले चार दिनों से चला आ रहा कोई विवाद समाप्‍त होगा। मामले को बातचीत से सुलझा लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातक आज एक लक्ष्य बनाकर काम करें, तभी सफलता निश्चित मिलेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी निवेश से अच्छा लाभ होगा और धन संचय करने में सफलता मिलेगी। किसी दोस्त के लिए धन का इंतजाम करना पड़ सकता है। उच्च प्रतिष्ठित लोगों की मदद से सरकारी क्षेत्र का काम आसान हो जाएगा । आज आप किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना पसंद करेंगे।

Latest articles

न्याय का ब्लंडर, निर्दोष पर बवंडर

भारत में पुलिस के काले कारनामे तो जग जाहिर है, लेकिन सत्र न्यायालय से...

संसद में टकराव तेज,ओम बिरला के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी में विपक्ष

विपक्ष संविधान के अनुच्छेद 94 सी के तहत नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी...

भारत के Sarvam AI ने जेम‍िनी-चैटजीपीटी को दी टक्‍कर

Bulbul V3 की सबसे बड़ी खासियत है कि इसने एक स्टडी में अपने मुकाबले...

ये चीजें खाते ही शुरू हो जाती है अपच की समस्या

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ती खानपान की आदतों का असर सीधे पाचन...

More like this

न्याय का ब्लंडर, निर्दोष पर बवंडर

भारत में पुलिस के काले कारनामे तो जग जाहिर है, लेकिन सत्र न्यायालय से...

संसद में टकराव तेज,ओम बिरला के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी में विपक्ष

विपक्ष संविधान के अनुच्छेद 94 सी के तहत नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी...

भारत के Sarvam AI ने जेम‍िनी-चैटजीपीटी को दी टक्‍कर

Bulbul V3 की सबसे बड़ी खासियत है कि इसने एक स्टडी में अपने मुकाबले...