मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातक आज समाज, मित्रों से सम्बंधित कामों में व्यस्त रहेंगे। उनके लिए पैसे भी खर्च हो सकते हैं। हालांकि, अचानक धन लाभ होने से आप खुश भी हो जाएंगे। सरकारी कामकाज अच्छी तरह पूरे होंगे। आज किसी खास व्यक्ति के साथ मिलना हो सकता है। संतान से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रवास हो सकता है।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 4
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों की नौकरी में बदलाव होगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। कार्यस्थल पर किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है, इसलिए आपको आज के दिन सतर्क रहना है। आप सरकार की तरफ से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में मेल-जोल बना रहेगा। उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करके आपका उत्साह बढ़ाएंगे।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 6
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। कुछ लोग आपको कंफ्यूज करने की कोशिश करेंगे। दूसरों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखेंगे, इससे आपके कार्य बड़ी ही आसानी से पूरे होंने। दफ्तर में अपने काम पर ध्यान देनें से आप सम्मान के पात्र बने रहेंगे। जीवनसाथी की सलाह व सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने में पुरानी कंपनी का अनुभव काम आएगा। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 4
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने जरूरी काम में जल्दबाजी ना करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है और स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। आपको किसी काम के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन आपके किसी गलती से आज पर्दा उठ सकता है।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 9
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rashi
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहेगा। आपका कोई काम जो आप काफी दिनों से कर रहे थे वह आज पूरा हो जायेगा। साथ ही आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। विद्यार्थियों द्वारा काफी दिनों से की गई मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें इससे बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है, आप अपने मित्रों की सलाह भी ले सकते हैं।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 1
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों के मन में आज प्रसन्नता रहेगी। परिवार में काफी समय से कोई विवाद चल रहा था तो आज किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से सुलझ जाएगा और आपकी रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। व्यापार में अगर आज कोई फैसला लेना है तो पहले परिस्थितियों का आकलन करें, फिर दिल और दिमाग दोनों की बात सुनकर फैसला लें अन्यथा आने वाले समय में आपको पछताना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में साथी कर्मचारियों की मदद से आज आप किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 3
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातकों को आज मित्रों का साथ मनोबल और उत्साह बनाए रखेगा। महत्वपूर्ण कार्य गति पाएंगे। बुद्धि कौशल से परिणाम बेहतर बनेंगे। योजनानुसार के अनुरूप सक्रियता बनाए रखेंगे। संतुलित ढंग से बात रखेंगे। उद्योग व्यापार के प्रयास संवरेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में धैर्य दिखाएंगे। पेशेवरों का समर्थन रहेगा। पेशेवर अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे। व्यवस्थाओं को महत्व मिलेगा। सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 6
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातक आज कामकाज की वजह से शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। इसके बाद भी पूरी पूरी हिम्मत से काम करेंगे और उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में आज आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में आप एक विजेता बनकर उभरेंगे। परीक्षा में सफलता पाने के लिए छात्रों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 3
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने निजी कामों पर बाहरी लोगों का दखल न होने दें। आप कोई भी फैसला भावात्मक बातों में आकर न करके गलत फैसलों से बच जायेंगे। ज्यादा काम के कारण आपको थकान हो सकती है आपकी छोटो छोटी परेशानियों का निवारण जल्द ही आप कर लेंगे। घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 8
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए आनंदमय रहेगा। आप कुछ नये लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परस्पर सहयोग की भावना आज बनी रहेगी।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 9
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि वाले जातकों को आज मन के अनुसार ही कार्य करना होगा और हर मामले में अति से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा खासा लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है लेकिन कार्यों को लेकर भागदौड़ की स्थिति बन सकती है। बाहर के खाने-पीने से परहेज करें।
लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 3
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातकों के लिए आज का समय अच्छा है। पारिवारिक समस्या हल होगी औए आपके रुके काम में गति आएगी। सकारात्मक प्रवृति के लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपकी मेहनत का उचित फल आपको जल्द ही मिलने वाला है। आप अफवाहों पर ध्यान न दें अपने काम को बेहतर तरीके से करते रहें।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 1

