Homeधर्मआज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका भाग्य,जानिए सभी 12 राशियों का हाल,...

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका भाग्य,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, Aaj Ka Rashifal 18 March | Today Rashifal in Hindi | Horoscope Today

Published on

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि कराने वाला है। आज आपको शनि की कृपा से परिश्रम का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। आज का दिन धन के मामले में भी आपके लिए काफी सकारात्मक रहेगा। आज आपको अचानक कहीं से धन प्राप्ति हो सकती है। गैर जरूरी खर्चों पर भी आप नियंत्रण रख पाएंगे जिससे आपका बजट संतुलित बना रहेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग हासिल होगा। बच्चों की ओर से खुशी पाएंगे। माता-पिता से आशीर्वाद मिलेगा।

शुभ रंग- पिच
शुभ अंक-4

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन अदालती कार्यवाही तुरंत शुरू करने में समझदारी होगी। अपने व्यवसाय के लिए लोगों से बातचीत करेंगे लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। व्यापार करने वाले लोग अपने व्यापार में नए-नए आइडिया अपनाएंगे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी।

शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 6

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपके किसी काम की तारीफ होगी। कम्पटीशन की तैयारी में आपको सफलता मिलेगी। अपने अभ्यास को जारी रखें। मिथुन राशि की जो महिलाएं अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। कठिन कार्यों में भी आप हार नहीं मानेंगे, आप तरक्की के बहुत नजदीक है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 9

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बड़ी सफलता दिलाने वाला है। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज किसी बड़े व्यक्ति के सहयोग से आपको कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है, जिसे पाने की आपकी प्रबल इच्छा थी। अगर आप कारोबार में कुछ नई योजनाएं लाने की सोच रहे थे तो आज उनकी शुरुआत हो सकती है, जिससे कारोबार को नई गति मिलेगी। कर्क राशि के जो लोग नई नौकरी की तलाश में है आज उन्हें इस दिशा में कुछ कामयाबी हासिल हो सकती है। आज संतान को मेहनत के बल पर सम्मान मिलेगा, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 3

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rashi

सिंह राशि के जातक आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच व्यवहार खराब हो सकता है। धन की कमी के कारण कुछ काम रुक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं। पैतृक संपदा प्राप्त हो सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 9

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में थोड़ा सोच समझकर आगे बढ़ना उचित रहेगा। रुके हुए कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। कन्या राशि के जातकों को जरुरत से ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा के आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको नई योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपके आय–व्यय में समानता बनी रहेगी।

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 2

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज अत्यधिक भावुकता आपके मन को आर्द्र बनाएगी। महिला और माताजी से संबंधित चिंताएं रहेंगी। प्रवास के यह लिए उचित समय नहीं है। इसलिए आज प्रवास का विचार बदलने की सलाह दी जाती है। छाती में पीड़ा का अनुभव होगा। जमीन या संपत्ति के मामले में सावधान रहें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता की कमी महसूस होगी।

शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातक आज अपने व्यवहार को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। आज आपको ऐसा महसूस होगा कि आपके बहुत से काम अधूरे ही हैं। आज आपके सामने कई तरह की परेशानियां भी आ सकती है। हालांकि, आप अपनी परेशानियों को कम करने में सफल रहेंगे। शाम का समय आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बिताएंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा।

शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 5

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जाताकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद या मनमुटाव होने की संभावना है। आज आपका मनोबल दृढ़ न होने के कारण निर्णय लेने में तकलीफ होगी। आज आपको कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना चाहिए। गलत जगह खर्च करके या अत्यधिक काम के कारण मन में बेचैनी का अनुभव होगा।

शुभ रंग- केसरिया
शुभ अंक- 7

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवार के अन्य सदस्यों की राय अवश्य लें। किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा, आपके अंदर भरपूर ऊर्जा रहेगी। सरकारी नौकरी वाले लोगों के प्रमोशन से जुडी अच्छी खबर जल्द मिलेगी। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। उनसे अपने मन की बात आज शेयर कर सकते हैं। ऑफिस में आपके काम से काम रखें। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी।

शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 3

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। लाभ के नए रास्ते भी आपको प्राप्त होंगे। हालांकि,आज आप काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। आपके विरोधी भी इस समय आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं। जिस वजह से आप अपने रास्ते से थोड़ा भटक सकते हैं। लेकिन, आपको अपनी बुद्धि के बल पर अपने शत्रुओं का सामना करना होगा।

शुभ रंग- मैहरुन
शुभ अंक- 6

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है। नौकरी में आपकी आय बढ़ेगी। आपके मित्रों और बुजुर्गों से भी आपको लाभ हो सकता है। नए मित्र बनाएंगे और यह मैत्री आगे चलकर लाभदायक साबित होगी। किसी शुभ अवसर पर आप उपस्थित होंगे। मित्रों के साथ बाहर जाना भी हो सकता है।

शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 8

Latest articles

नीति आयोग की बैठक से ममता बनर्जी क्यों बाहर निकल गई ?

न्यूज़ डेस्कदिल्ली में चल रही नीति आयोग बैठक से बंगाल की सीएम ममता बनर्जी...

महाराष्ट्र चुनाव :कांग्रेस ने महा अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे को लेकर दो समितियों का किया गठन

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस ने इस साल अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से...

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प ,दो कैदी घायल

न्यूज़ डेस्क दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर 8 और 9 में कैदियों के बीच...

जेल में बंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल संभालेंगी ए‍क और मार्चा , पार्टी ने बनाया स्‍टर प्रचारक

अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए मिली जमानत के खत्म...

More like this

नीति आयोग की बैठक से ममता बनर्जी क्यों बाहर निकल गई ?

न्यूज़ डेस्कदिल्ली में चल रही नीति आयोग बैठक से बंगाल की सीएम ममता बनर्जी...

महाराष्ट्र चुनाव :कांग्रेस ने महा अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे को लेकर दो समितियों का किया गठन

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस ने इस साल अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से...

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प ,दो कैदी घायल

न्यूज़ डेस्क दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर 8 और 9 में कैदियों के बीच...