आज का राशिफल, इन राशियों को रहना होगा सावधान ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 17 APRIL 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

0
194

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जॉब में नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। महिलाओं को आज खर्चे पर नियंत्रण रखना होगा। तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। आज पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। वाहन खरीदने का प्लान कर सकते हैं। कहीं से अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 9

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। नए विचार आपके सामने आते रहेंगे। फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करें। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग ला सकती हैं। आपकी किस्मत आपका साथ देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बने हुए है।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 6

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातक यदि आज किसी नए कार्य में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो वह सफल रहेगा। आज परिवार में किसी बात को लेकर सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है। संतान के भविष्य की चिंता आज आपको परेशान कर सकती है। भाई-बहन के विवाह के प्रसंग प्रबल होंगे। आज आपको माता-पिता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 2

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रह सकता है। आज किसी नए काम का आरंभ ना करें। किसी बीमारी के इलाज की शुरुआत ना ही करें। क्रोध से दूर रहें। काम और चोरी जैसे अनैतिक विचारों से आपकी मानहानि हो सकती है। सरकारी कामों में विघ्न आएंगे।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 4

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों को आज गुरुजन तथा बड़े बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा। पिछले कुछ समय से आपने जो मेहनत की है, वह रंग लाएगी। अध्यात्म तथा नैतिकता से जुड़े मामलों पर आपका विशेष ध्यान रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित कार्यों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 1

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। जॉब में सफलता से मन प्रशन्न रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। नए वाहन का भी सुख प्राप्त हो सकता है। संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के साथ आप परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे। किसी दूर के रिश्तेदार के यहां शादी में सम्मिलित होंगे, जहां सभी लोगों से मेल-मिलाप होगा।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 3

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुनहरा रहने वाला है। आपके मन में नए–नए विचार आएंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के अवसर बन रहे हैं।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 1

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों को आज संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापार में आप कुछ नए बदलाव करेंगे, जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। आज आपको दौड़ने के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा और अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा आपको पेट से संबंधित रोग होने की आशंका है। पारिवारिक बिजनस में कुछ प्लानिंग करेंगे, जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। आज भाई-बहन के विवाह प्रस्ताव की व्यवस्था हो सकती है।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 3

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे और यह सीखेंगे की धन को कैसे बचा कर रखा जाता है, जिससे भविष्य में कोई परेशानी ना हो। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी, धन भी अधिक खर्च होगा। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 8

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों की आज कारोबारी हालात सुधरेंगे। व्यापार में विस्तार संबंधी जो योजना बनाई हैं, उनमें छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी परंतु आप पूर्ण करने में सफल रहेंगे। अफसरों के साथ आपके रिश्तों में सुधार आएगा। सहकर्मी व सहयोगियों के साथ आपका सहयोगात्मक रवैया रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 6

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के​ लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से विचार-विमर्श करेंगे। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें, अपने स्वास्थ्य को राहत देने के लिए ये निर्णय ठीक होगा। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 5

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार होगा। बिजनेस ठीक रहेगा। जीवनसाथी की सेहत बढ़िया रहेगी। ऑफिस में दिन अच्छा रहेगा। परिवार की अधिक जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। धार्मिक कार्यक्रमों में भी सयम बिताएंगे।
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 1

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here