Homeधर्मआज का राशिफल, इन चार राशियों को हो सकता है धन लाभ,...

आज का राशिफल, इन चार राशियों को हो सकता है धन लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 12 MAY 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

Published on

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन औसत फलदायी है। परिजनों के साथ बैठकर आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। घर की साज-सज्जा में आपको परिवर्तन की इच्छा होगी। ऑफिस या व्यवसाय में अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस से संबंधित काम के लिए यात्रा करनी पडे़गी। काम का भार बढ़ सकता है।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 2

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के​ लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और कार्यभार की अधिकता रहने से दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन में व्यग्रता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। ईश्वर भक्ति मन को शांति प्रदान करेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 5

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कार्य सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 2

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। अपना धैर्य बनाए रखें और समय के साथ चलें। अपनी भावनाओं को काबू में रखें, फायदा होगा। आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुकाबला करने की क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। जिससे काम सरलता से पूरा हो जाएगा।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 4

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के लिए आज कामकाज के दौरान प्रेशर के माहौल से बचने का प्रयास ही आगे ले जा सकता है। किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतना आपके लिए उत्तम रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। संतान को यदि आपको जिम्मेदारी देंगे, तो आज वह भी उस पर खरी उतरेंगे।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 6

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों को आज अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगानी होगी और समाज में लोग आपकी बातों से प्रभावित रहेंगे। यदि आप नवीनता पर जोर दें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आज आपको परेशान कर सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 8

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के आज सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। अगर आप किसी तरह का कर्ज लेने का मन बना रहे हैं तो वह आज आसानी से मिल सकता है। नौकरी पेशा जातकों के अधिकारों में आज वृद्धि होगी और अधिकारी भी उनसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन शाम के समय किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचें, अन्यथा यह वाद-विवाद कानूनी हो सकता है।
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 6

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते और उनके लिए उपहार भी लेकर आ सकते हैं। किसी से आज बिना सोचे समझे कोई मदद ना मांगे और बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज के दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में वह अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ दिक्कत आ रही थी, वह भी आज दूर होंगी।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 1

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में योजनाएं बनाकर काम करने से सफलता मिलेगी, लेकिन कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजन, दोस्त, रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद के मामले में पडऩे से बचें, अन्यथा कानूनी विवाद में फंस सकते हैं।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 6

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज अच्छा चलेगा और धनलाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन छोटी-छोटी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद होने की संभावना रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 4

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी कार्य को करने से बचने के लिए रहेगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपका कोई मित्र आपको निवेश संबंधी सलाह दे सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आस पड़ोस में यदि कोई लडाई झगडा हो, तो आप उस लड़ाई झगड़े में ना पड़े, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 7

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों को आज के दिन संतान पक्ष से कुछ हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार के दृष्टिकोण से आज का दिन अनुकूल रहेगा। धन लाभ भी अधिक होगा, लेकिन स्वास्थ्य में कुछ रोग परेशान कर सकते हैं, इसलिए बेहतर होगा कि आप सावधान रहें और खान-पान पर ध्यान दें। गुरुओं की सेवा करने से विद्यार्थियों को गुप्त ज्ञान की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलेगी।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 2

Latest articles

दल बदल : झारखंड में बीजेपी को लगा बड़ा झटका ,दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल

अखिलेश अखिल झारखंड में बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के दिग्गज नेता...

क्या दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन? क्या उपराज्यपाल करेंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सिफारिश?

 सुदर्शन चक्रधर (चक्रव्यूह) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली के शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद...

Ramadan Mehandi Designs: मेहंदी के ये ट्रेंडिंग और लेटेस्ट डिजाइन ईद पर जरूर ट्राई करें

रमजान का महीना इस्लाम धर्म में काफी ज्यादा पवित्र माना जाता है और इसका...

क्या यूपी में बनेगा 6 दलों का नया गठबंधन ?

न्यूज़ डेस्क आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए यूपी में एक नए गठबंधन की आहट...

More like this

दल बदल : झारखंड में बीजेपी को लगा बड़ा झटका ,दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल

अखिलेश अखिल झारखंड में बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के दिग्गज नेता...

क्या दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन? क्या उपराज्यपाल करेंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सिफारिश?

 सुदर्शन चक्रधर (चक्रव्यूह) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली के शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद...

Ramadan Mehandi Designs: मेहंदी के ये ट्रेंडिंग और लेटेस्ट डिजाइन ईद पर जरूर ट्राई करें

रमजान का महीना इस्लाम धर्म में काफी ज्यादा पवित्र माना जाता है और इसका...