मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। जमीन-वाहन आदि की खरीदी कर सकते हैं। व्यर्थ की चिंताओं से बचना होगा।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 5
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है। आपको अपने कामों के प्रति सावधानी बरतनी होगी। आपकी कुछ पुरानी योजनाएं आज आपको अच्छा लाभ देकर जाएंगी, जिससे आपको खुशी होगी। यदि आपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वादा या वचन किया है, तो आपको उसे पूरा करना होगा। परोपकार के कार्य पर भी आप पूरा ध्यान देंगे। आपको कोई बड़ा निवेश अनुभवी व्यक्तियों के सलाह मशवरे से करना बेहतर रहेगा।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 6
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज कुछ सकारात्मक बदलाव होंगे। परिवार संबंधी किसी समस्या को दूर करने के लिए किया गया आपका प्रयास कामयाब रहेगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन और सलाह को आत्मसात करना आपके भाग्य को प्रबल करेगा।
खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें। पैसे का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 2
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातकों को आज के दिन पारिवारिक संपर्कों से लाभ होगा और अटके हुए धन की प्राप्ति होने से धन कोष में भी वृद्धि होगी। आपको बाहर के खाने से बचना होगा अन्यथा बात बिगड़ सकती है। लव लाइफ में मधुरता आएगी और उपहार मिलने के योग हैं। आय में पिछले दिनों की तुलना में वृद्धि होगी। दैनिक खर्चे आसानी से निकलेंगे और भविष्य की चिंताएं कम होंगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 1
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार वालों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। पिताजी के साथ आप धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।घर में पूजा, पाठ का आयोजन होगा।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 8
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। उच्च अधिकारियों से बात करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें। आय में कमी व खर्चों की अधिकता की स्थिति रहेगी। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलाएगा।
लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 6
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपको किसी बात की चिंता सता रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपको अपने माता-पिता के आशीर्वाद से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको आज किसी कानूनी मामले में अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता हो सकती है। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आप पूरी समझदारी से निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। भाई बहनों से चल रही अनबन बातचीत के द्वारा समाप्त होगी।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 6
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से मन में उत्साह बनेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की के भी योग हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों से सामंजस्य बनेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी लम्बी यात्रा का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य भी बना रहेगा।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 3
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों को धन लाभ होगा। अगर किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाह रहें है तो आज शुरू कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को अपने जीवनसाथी से आज बहुत सारा प्यार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं धार्मिक स्थलों पर जाने का मन बना सकते हैं। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। नवविवाहित दंपत्ति के जीवन में मिठास बनी रहेगी।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 5
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों का आज प्रत्येक काम सरलता से पूरा होगा। नौकरी और व्यापार के लिए किए प्रयासों से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। आज चोट लगने की आशंका है। वाहन आदि के उपयोग में ध्यान रखें।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 3
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन मित्रों से कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े कर्मचारियों पर आज जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकूल लाभ होने का सुख रहेगा। किसी संपत्ति को खरीदने और बेचने से पहले उस संपत्ति के बारे में पूरी जांच-पड़ताल जरूर कर लें और दस्तावेजों की जांच भी कर लें। यदि आप व्यवसाय में बदलाव की योजना बना रहे हैं, तो दिन अनुकूल रहेगा।
लकी रंग – स्काई ब्लू
लकी नंबर- 7
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। कुछ नया बिजनेस कर सकते हैं। नौकरी में कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार की कुछ जिम्मेदारियां आपको सौंपी जाएंगी। काम के सिलसिले में यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से काफी खुश नजर आएंगे।
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 1