Homeधर्मआज का राशिफल, इन राशियों के लिए रोमांटिक रहेगा आज का दिन...

आज का राशिफल, इन राशियों के लिए रोमांटिक रहेगा आज का दिन ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 10 MAY 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

Published on

- Advertisement -

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार विस्तार की योजनाएं बना सकता हैं। नई योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने लगेगा। फिर भी कार्य में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। कार्य के लिए कहीं बाहर जाने की संभावनाएं भी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 4

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके लिए आमदनी के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे और कुछ पुराने कर्ज भी उतारने में सफल रहेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। बच्चों को आज आप कहीं बाहर लेकर आ सकते हैं, लेकिन किसी काम को करने से पहले आप बहुत ही सावधानी बरतें। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लगने के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 5

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई ख़ुशी लेकर आएगा। व्यापार में निवेश के लिए आज पूरा दिन आपके पक्ष में रहेगा। घर में किसी बड़ी खुशखबरी से परिवार के माहौल में उत्साह रहेगा। छात्रों को पढ़ाई के मामले में लापरवाही से बचना चाहिए, थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बने हुये है। सजावट का कारोबार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। वाहन खरीदने का विचार अपने परिवारवालों के साथ करेंगे।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 7

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि मानसिक तनाव हावी रहेगा और स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 2

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का​ दिन उत्तम रहेगा, आज आप स्वयं को शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकेंगे। आपकी सृजनशीलता में अधिक निखार आएगा। प्रियजन के साथ की मुलाकात आनंददायक रहेगी। संतान की प्रगति का समाचार आनंदित करेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में आगे बढ़ सकेंगे।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 1

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के आज धन में आज वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने आपसे पैसा उधार लिया है तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। छात्रों को भविष्य की रणनीतियों पर काम करने का अवसर मिलेगा। यदि संतान के विवाह में कोई समस्या आ रही थी तो वह भी आज समाप्त हो जाएगी। आज आप अपने भाई की मदद के लिए आगे आएंगे और आपको अपने माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा, उनकी सेवा करने का अवसर भी मिलेगा।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 3

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। कारोबार कर रहे लोगों छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप किसी निर्णय के समय को लेकर कार्यक्षेत्र में अधिकारियों को हैरान कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 5

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों की आज के दिन पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में उनके कुछ अधिकार भी बढ़ सकते हैं, जिससे उनके ऊपर काम का बोझ बढ़ेगा। आप किसी बात को लेकर वाद विवाद में ना पडे़, नहीं तो बड़े सदस्यों को आपकी बात बुरी लग सकती है। आपके शत्रु आप पर हावी होने के लिए तैयार रहेंगे, जिन्हें आप अपनी बुद्धि से मात दे पाएंगे। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 3

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वरभक्ति से मन को शांति मिलेगी। नकारात्मक विचारों से बचना होगा।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 4

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस में कार्यों पर ध्यान दें, बेवजह किसी चीज़ में उलझने से बचें। घर में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। लोहे का कारोबार कर रहे लोगों की सेल में आज बढ़ोत्तरी होगी।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 7

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों को आज तरक्की के विशेष मौके मिलेंगे। राज्य के बाहर व्यापार करने वाले जातकों को धन लाभ के साथ आय में वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। काफी समय से आपका कोई काम रुका हुआ था तो वह भी आज पूरा हो सकता है, जिससे घर के सदस्य भी खुश नजर आएंगे। आज आप अपने रुके हुए धन को पाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 9

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना रहेगी और आय की वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी। घर की साज-सजावट में आज नयापन लाएंगे। घर को सजाने की व्यवस्था में भी परिवर्तन करेंगे। सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 5

Latest articles

आखिर नसीरुद्दीन साह ने क्यों कहा कि मुसलमानो के खिलाफ नफरत फैशन हो गया है ?

न्यूज़ डेस्क दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। वे अकसर ...

जानिए आखिर राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा का मकसद क्या है ?

 न्यूज़ डेस्क राहुल गाँधी आज अमेरिका के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। वहां राहुल गाँधी...

महाराष्ट्र में कांग्रेस के एकमात्र सांसद बालू धानोरकर का निधन

न्यूज़ डेस्क महाराष्ट्र से कांग्रेस के एकमात्र सांसद सुरेश उर्फ बालू धानोरकर निधन हो...

अगर विपक्षी एकता सफल हुई तो नीतीश बनेंगे संयोजक !

अखिलेश अखिल अगर पटना का विपक्षी महाजुटान सफल हो गया तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

More like this

आखिर नसीरुद्दीन साह ने क्यों कहा कि मुसलमानो के खिलाफ नफरत फैशन हो गया है ?

न्यूज़ डेस्क दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। वे अकसर ...

जानिए आखिर राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा का मकसद क्या है ?

 न्यूज़ डेस्क राहुल गाँधी आज अमेरिका के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। वहां राहुल गाँधी...

महाराष्ट्र में कांग्रेस के एकमात्र सांसद बालू धानोरकर का निधन

न्यूज़ डेस्क महाराष्ट्र से कांग्रेस के एकमात्र सांसद सुरेश उर्फ बालू धानोरकर निधन हो...