मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन के मामले में कमजोर रहने वाला है। आपको बिजनेस के मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। माता-पिता से आप यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आपकी किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 5
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि वाले जातकों को आज हर काम सावधानी से करने की जरूरत है। आज किसी अधिकारी से या फिर व्यापारी से अनबन हो सकती है। हालांकि अपनी सूझबूझ से आप स्थिति को नियंत्रण में कर लेंगे। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई वस्तु खरीदेंगे या फिर उपहार में मिल सकती है। समाज में सम्मान बढ़ेगा और आपके योगदान की सराहना होगी।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 4
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन नई योजना का आरंभ करने के लिए अनुकूल है। सरकारी काम में लाभ होगा। अधिकारियों से काम का उचित फल भी मिल सकता है। भाई-बंधुओं के साथ कोई झगड़ा दूर होगा। विचार लगातार परिवर्तन होते रहेंगे। आर्थिक विषय में सावधानी बरतनी आवश्यक है।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 7
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातकों के व्यापार तथा व्यवसाय में कई समस्याएं आएगी और लाभ भी नहीं होगा। इनको विनियोग से फायदा हो सकता है। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। यात्रा का योग भी है। दांपत्य जीवन में खुशियां होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 3
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मौज-मस्ती करने और अपनी पसंद के काम करने का है। दूसरों के प्रति दयालु रहें और यह समझने की कोशिश करें कि आपके परिवार को क्या चाहिए। आप अप्रत्याशित रूप से किसी के प्रति आकर्षित महसूस कर सकते हैं। आपका साथी आपके नए विचारों में आपकी मदद करेगा। सबसे अच्छा समय बिताने के लिए, उन चीजों को करने में अकेले समय बिताएं जिन्हें आप पसंद करते हैं। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 4
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जायेगा। किसी से विवाद न करें, झगड़ा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए समय बेहतर है।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 9
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी क्षमता पर विश्वास करके आगे बढ़ेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। आपको आय के नए स्रोत मिलने के प्रबल योग हैं। आप कोई नया काम हाथ में लेंगे और सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। पार्टनरशिप के बिज़नेस में आपको लाभ होगा। आप कुछ बचत भी करेंगे। किसी मित्र के माध्यम से धन लाभ होगा।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 6
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी और आपकी किसी नए काम को करने की चाह बनी रहेगी। किसी बड़े निवेश में आ धन लगाएं, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 9
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको अपने किसी रुके हुए काम के पूरा होने से खुशी होगी, लेकिन आपको किसी संपत्ति संबंधी विवाद में अनुभवी व्यक्तियों से सलाह मशवरा करना होगा, तभी आगे बढें, तो बेहतर रहेगा। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट हो सकती है, जिसमे आप सावधानी बरतें और अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 4
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा और कई तरह की समस्याएं आएंगी। धार्मिक यात्रा का योग बनता है और घर में अशांति रहेगी जबकि संतान को प्रतियोगी परीक्षा में प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंग मैं सफल रहेंगे और जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इनको विनियोग फायदा नहीं होगा।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 9
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपके कई दिनों से रुके हुए काम में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। बच्चों का ध्यान रखें, खासकर छोटे बच्चों का, चोट लग सकती है.आज बिजनेस में लाभ के सौदे भी हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप को लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 6
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के बिजनेस कर रहे जातक आज किसी को साझेदार बनाने से बचे। आपको संतान की जरूरतो को पूरा करने पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। परिवार में आज किसी सदस्य से कहासुनी होने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपको मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिलती दिख रही है।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 9