Homeधर्मAaj Ka Rashifal, 09 October 2023: मेष,मिथुन समेत इन चार राशियों के...

Aaj Ka Rashifal, 09 October 2023: मेष,मिथुन समेत इन चार राशियों के लिए बहुत भाग्यशाली है आज का दिन, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल | TODAY RASHIFAL IN HINDI | love rashifal

Published on

मेष राशि | Rashifal 2023 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Toaday

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार है। यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति या संस्था से ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल सकता है। अपने लंबित कर्ज से छुटकारा पाएंगे, जिससे मन को राहत मिलेगी। काम भी पूरे होंगे, जो लोग रोजगार में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2023 In Hindi

वृष राशि के जातक आज के दिन चिंता के बोझ से राहत मिलने से स्फूर्ति और उत्साह का अनुभव करेंगे। भावुकता के प्रवाह में ज्यादातर समय कल्पना में रहेंगे। परिजनों की तरफ विशेष ध्यान देंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक आयोजन पूरे होंगे। भाग्यवृद्धि का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2023

मिथुन राशि के जातकों का आज के दिन चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। रचनात्मक कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा हो सकता है। किसी नए कार्य में आप पूरा उत्साह दिखाएंगे। यदि किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifa l| Rashifal In Bengali | Rashifal 2023

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। बिजनेस के मामले में थोड़ी सावधानी बरते। जो लोग नया वाहन खरीदना चाहते है, वो आज खरीद सकते हैं। लवमेट के लिए दिन शानदार रहेगा। आज आप काम के सिलसिले में अचानक लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal | Today Rashifal in Hindi

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। आज कामकाज मध्यम रहेगा। घर में किसी बात पर विवाद हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें। आज जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर हो जायेगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। मां की सेहत अच्छी रहेगी। आज किसी को पैसे उधार न दें। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal | Today’s Rashifal

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा तथा संतान की ओर से भी आपका मनपसंद रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों का व्यापार मिला-जुला रहेगा।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly | Rashifal 2023 In Hindi

तुला राशि के जातक आज के दिन जो भी काम करने का सोचेंगे, वह जरूर पूरा होगा। किसी अटके सरकारी कार्य के पूरे होने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। विद्यार्थी यदि अपने गुरु के प्रति श्रद्धा और निष्ठा रखेंगे तो आज उन्हें लाभ मिलेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा। यदि आप कोई नई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच कर लें।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातको को आज के दिन थकान, आलस और चिंता के कारण काम का उत्साह मंद पड़ा हुआ प्रतीत होगा। विशेष रूप से संतान के कारण चिंता होगी। कार्यक्षेत्र में भी अधिकारी का नकारात्मक व्यवहार आपके अंदर हताशा पैदा करेगा। विरोधियों की शक्ति बढ़ेगी। व्यवसाय में कठिनाई उत्पन्न होगी। आज महत्वपूर्ण निर्णय न लेना हितकर होगा।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifal

धनु राशि के व्यापार कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप कुछ कठिन परिस्थितियों में नियंत्रण बनाए रखें, सभी का साथ व विश्वास बना रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी और आप घर बाहर अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे, जिससे लोग भी आपसे प्रसन्न रहेंगे, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हे कुछ जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर है। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर है। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। आज प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों के ​लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। कामकाज ठीक रहेगा। साइंस और रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े लोगो को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो सकता है। बिजनेस में बड़ों का दिया हुआ सुझाव आपके बहुत काम आयेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। व्यापार कर रहे जातक थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नौकरी में थोड़ा सा सावधान रहे। पैसों के लेनदेन में उलझ सकते हैं इसीलिए किसी भी प्रकार का लेन देन बहुत सावधानी के साथ करें। यदि आप किसी परेशानी में फसेंगे तो आपका परिवार आपके साथ खड़ा रहेगा।

Latest articles

संसद भवन पहुंची महुआ मोइत्रा, आज नहीं हुई उन पर कार्रवाई

बीरेंद्र कुमार झा संसद का शीतकालीन सत्र आज 4 दिसंबर से शुरू हुआ। आज के दिन को...

मिजोरम में जोरम नेशनलिस्ट पार्टी बनाएगी सरकार, लालदुहोमा बनेंगे  मुख्यमंत्री

बीरेंद्र कुमार झा मिजोरम विधानसभा के रुझानों में जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) को बहुमत मिलता नजर...

विदर्भ, अभी नहीं तो कभी नहीं..!

  भाऊ जाम्बुवंतराव धोटे, श्रीहरि अणे, ब्रजलालजी बियानी और कई विदर्भवादी नेताओं द्वारा खड़े किए...

तेलंगाना में बड़ा हादसा, भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

न्यूज डेस्क तेलंगाना के मेडक जिले में भारतीय वायु सेना का एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट सोमवार...

More like this

संसद भवन पहुंची महुआ मोइत्रा, आज नहीं हुई उन पर कार्रवाई

बीरेंद्र कुमार झा संसद का शीतकालीन सत्र आज 4 दिसंबर से शुरू हुआ। आज के दिन को...

मिजोरम में जोरम नेशनलिस्ट पार्टी बनाएगी सरकार, लालदुहोमा बनेंगे  मुख्यमंत्री

बीरेंद्र कुमार झा मिजोरम विधानसभा के रुझानों में जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) को बहुमत मिलता नजर...

विदर्भ, अभी नहीं तो कभी नहीं..!

  भाऊ जाम्बुवंतराव धोटे, श्रीहरि अणे, ब्रजलालजी बियानी और कई विदर्भवादी नेताओं द्वारा खड़े किए...