HomeदेशVaishakh Purnima 2024: कब है वैशाख पूर्णिमा ? नोट करें शुभ मुहूर्त...

Vaishakh Purnima 2024: कब है वैशाख पूर्णिमा ? नोट करें शुभ मुहूर्त और स्नान दान का महत्व

Published on

न्यूज डेस्क
सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस तिथि के दिन स्नान-दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में वैशाख महीने में आने वाली पूर्णिमा का बहुत महत्व है। इस दिन भगवान सत्यनारायण के निमित्त व्रत रखने का विधान है। वैशाख पूर्णिमा के दिन जो व्यक्ति भगवान सत्यनारायण की पूजा करता है, उनकी कथा का पाठ करता है और भगवान को केले की फली, तुलसीदल आदि का भोग लगाता है, उसके परिवार में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य और देवी लक्ष्मी की पूजा भी करते हैं।

23 मई को रखा जाएगा व्रत

वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा तिथि का शुभारंभ 22 मई शाम 06:45 पर होगा और इस तिथि का समापन 23 मई शाम 7:22 पर हो जाएगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का विशेष महत्व है। ऐसे में वैशाख पूर्णिमा व्रत 23 मई 2024, गुरुवार के दिन रखा जाएगा। बता दें कि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है जो सुबह 09:15 पूर्ण रात्रि तक रहेगा।

वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है

इसके अलावा वैशाख पूर्णिमा को विशेष तौर पर बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। बौद्ध धर्म में इस दिन का बहुत महत्व है, क्योंकि इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। साथ ही भगवान गौतम बुद्ध को सात वर्षों की कठिन तपस्या के बाद बिहार के बोध गया के बोधिवृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति भी इसी दिन हुई थी। इसके अलावा भगवान गौतम बुद्ध का महापरिनिर्वाण समारोह यानि उनके जीवन का अंतिम दिवस भी वैशाख महीने की पूर्णिमा के दिन ही मनाया जाता है।

गंगा स्नान और दान करने से मिलते हैं पुण्यफल

वैशाख पूर्णिमा के दिन गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान-दान करने से पुण्यकारी लाभ मिलते हैं। वैशाख अमावस्या के दिन अपनी वस्त्र, धन, अन्न और फल का दान करने अति उत्तम माना जाता है। इसके अलावा इस दिन बर्तन, अनाज और सफेद वस्त्र का दान करना भी लाभकारी होता है।

Latest articles

भारत को मिल गया पाकिस्तान के खिलाफ पुख्ता सबूत!एफएटीएफ में उठेगा चेहरे से नकाब

आतंकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ भारत को पुख्ता सबूत हाथ लग...

सूरज पंचोली की केसरी वीर फ्लॉप हुई या हिट, ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई

बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा स्टारर केसरी वीर...

पाकिस्तानी विमानों के लिए भारत अभी नहीं खोलेगा एयर स्पेस,23जून तक रहेगी पाबंदी

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम उठाया है।भारत ने पाकिस्तान की...

दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली7याचिका,केंद्र विवाद पर AAP सरकार ने दाखिल किए थे केस

दिल्ली में सरकार बदलने का सीधा असर कानूनी विवादों पर पड़ा है।रेखा गुप्ता के...

More like this