Homeधर्मAaj Ka Rashifal, 05 January 2024 :आज का राशिफल 05 जनवरी 2024:...

Aaj Ka Rashifal, 05 January 2024 :आज का राशिफल 05 जनवरी 2024: मेष समेत इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, इन दो राशियों पर होगी लक्ष्मी की कृपा, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल | TODAY RASHIFAL IN HINDI | love rashifal

Published on

मेष राशि | Rashifal 2024  In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Toaday

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा बेहतर रहेगा लेकिन पेट संबंधी परेशानी की वजह से सुस्ती महसूस कर सकते हैं। सर्दी का अहसास भी बना रहेगा लेकिन मौसम संबंधी आहार विहार का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में आज आपको सोच विचार कर फैसला लेना होगा, दूसरों की बातों और बहकावे में आने से आपको बचना चाहिए। व्यापार में आज नुकसान होने की संभावना है। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की ओर से आपको खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद बना रहेगा। छात्रों को आज अधिक मेहनत करने से ही सफलता प्राप्त हो सकती है।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2024 In Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में इस समय बहुत ही व्यवस्थित तरीके से गतिविधियां चलती रहेगी। कार्य प्रणाली में सकारात्मक बदलाव भी होता नजर आएगा। सिर्फ इस समय जोखिम वाले कामों से दूर रहें। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर मिलेगा। धैर्य से काम लेंगे तो कोई काम आसानी से पूरा हो जायेगा। आज का दिन आपके लिए दिन संतोषजनक साबित होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2024

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने से ही सफलता मिल सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस की किसी गलत बात पर हां में हां नहीं मिलना है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। व्यापार में आज अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifal| Rashifal In Bengali | Rashifal 2024

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पैतृक सम्पत्ति मे हानि होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों से मतभेद हो सकते हैं, लाभ प्राप्ति मे अड़चनो का सामना करना पड़ सकता है। अपने आत्म-सम्मान पर अधिक ध्यान देंगे। अपने पराक्रम से लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापार मे वृद्धि होगी परन्तु लाभ नही मिलेगा। भूमि, वाहन संबंधी महत्त्वपूर्ण फैसले सोच-समझ कर करें। कार्य क्षेत्र मे किसी नए प्रोजैक्ट पर कार्य करने का अवसर मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal | Today Rashifal in Hindi

सिंह राशि के जातकों का आज मानसिक अस्थिरता के कारण अच्छे-बुरे का भेदभाव कम होगा। बिना सोचे-समझे बोलना आज महंगा साबित हो सकता है। जो चीजें आपके लिए महज मनोरंजन होंगी, वे आपके परिवार के सदस्यों या अन्य करीबी लोगों को दुखी करेंगी। जरूरत पड़ने पर ही बोलना चाहिए, नहीं तो बैठे-बैठे अच्छा-भला माहौल खराब हो जाएगा। कार्य-व्यवसाय से लाभ होगा, मेहनत भी कम करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, सावधान रहें।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal | Today’s Rashifal

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। बिजनेस में कहीं पर निवेश करने की सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें. किसी धर्म के कार्य में शामिल हो सकते हैं। लव लाइफ ठीक है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को आज अतिरिक्त कार्यभार दिया जा सकता है, जिससे ​मानसिक तनाव हो सकता है। आज वाद विवाद से दूर रहें।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly | Rashifal 2024 In Hindi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको लाभ और खुशी का अवसर प्राप्त होगा। बीमार जातकों की सेहत में सुधार होगा। अपने बच्चे को सामाजिक कार्य करते देखकर आपको खुशी महसूस होगी। आपके परिवार में किसी धार्मिक या शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। व्यापार में आज उत्तम लाभ के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुनहरा रहने वाला है। आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। विभिन्न स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। परंतु कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। नौकरी कर रहे जातकों की आज ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आज जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट जायेंगे। साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान देंगे। व्यापार को बढ़ाने का मिलकर प्लान भी बनायेंगे। कुल मिलकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifal

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपने किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी जा सकती हैं। आप उसे किसी दूसरे पर ना डालें। आज का दिन आपकी संपत्ति में भी इजाफा लेकर आने वाला है, क्योंकि आपको किसी बेहतर संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप परेशान रहेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। धन एवं परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। आप निर्णय लेने में तेज रहेंगे। अपने परिश्रम से व्यापार मे सफलता प्राप्त करेंगे। भूमि एवं सम्पत्ति से लाभ मिलेगा। मित्रों से सुख मिलेगा। इच्छापूर्ति के लिए विशेष प्रयास करने पडेंगे। कुटिल सहयोगियों के कारण नुकसान उठायेंगे। अपनी सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च करेंगे। लाभ प्राप्ति मे अडचनों का सामना करना पडेगा। संतान पक्ष से निराशा मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। शुभ प्रसंगों के कारण मन शांत रहेगा और धर्म के प्रति आस्था रहेगी आज आप केवल लाभदायक कार्यों में ही रुचि दिखाएंगे। इसके विपरीत, आप सामाजिक या धर्मार्थ कार्यों से दूर रहेंगे। कार्यस्थल पर आज लाभ के अवसर कम मिलेंगे, फिर भी दैनिक खर्चों के लिए धन का आगमन होगा। परिवार के सदस्य आपके व्यवहार पर नजर रखेंगे। बड़ों का व्यवहार आपके प्रति अप्रत्याशित रहेगा, लेकिन महिलाओं और बच्चों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, सर्दी-गर्मी से परेशानी हो सकती है।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। छात्रों के लिए मेहनत का दिन है। परिवार के साथ समय गुजारेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें, परेशानी हो सकती है। व्यापार कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अधिक मेहनत करने से ही लाभ प्राप्त हो सकता है। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा।

Latest articles

नीति आयोग की बैठक से ममता बनर्जी क्यों बाहर निकल गई ?

न्यूज़ डेस्कदिल्ली में चल रही नीति आयोग बैठक से बंगाल की सीएम ममता बनर्जी...

महाराष्ट्र चुनाव :कांग्रेस ने महा अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे को लेकर दो समितियों का किया गठन

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस ने इस साल अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से...

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प ,दो कैदी घायल

न्यूज़ डेस्क दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर 8 और 9 में कैदियों के बीच...

जेल में बंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल संभालेंगी ए‍क और मार्चा , पार्टी ने बनाया स्‍टर प्रचारक

अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए मिली जमानत के खत्म...

More like this

नीति आयोग की बैठक से ममता बनर्जी क्यों बाहर निकल गई ?

न्यूज़ डेस्कदिल्ली में चल रही नीति आयोग बैठक से बंगाल की सीएम ममता बनर्जी...

महाराष्ट्र चुनाव :कांग्रेस ने महा अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे को लेकर दो समितियों का किया गठन

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस ने इस साल अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से...

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प ,दो कैदी घायल

न्यूज़ डेस्क दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर 8 और 9 में कैदियों के बीच...