महारत्न कंपनी SAIL ने बनाया प्रॉडक्शन का रिकॉर्ड, PM मोदी ने कहा इस्पात ही नहीं, सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है भारत

0
176

न्यूज डेस्क
स्टील सेक्टर की सरकारी महारत्न कंपनी सेल ने वित्त वर्ष 2022-23 में अपना अबतक का सबसे ऊंचा वार्षिक उत्पादन हासिल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कंपनी के इस प्रदर्शन की तारीफ की है। मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि सिर्फ इस्पात ही नहीं बल्कि आज भारत सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर हो रहा है। सेल ने बीते वित्तीय वर्ष में 1.94 करोड़ टन से अधिक हॉट मेटल और 1.82 करोड़ टन से अधिक कच्चे इस्पात का उत्पादन किया है। सालाना आधार पर कंपनी का हॉट मेटल उत्पादन 3.6 प्रतिशत और कच्चे इस्पात का उत्पादन 5.3 प्रतिशत बढ़ा है। प्रधानमंत्री ने साथ ही सोलर रूफटॉप ऑनलाइन पोर्ट और जल जीवन मिशन पर भी ट्वीट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 पीएम मोदी ने सेल के ट्वीट को टैग करते हुए कहा, ‘इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई। सेल के उत्पादन के इस आंकड़े से पता चलता है कि आज सिर्फ इस्पात ही नहीं, बल्कि सभी क्षेत्रों में भारत आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में बढ़ रहा है।’ मोदी ने साथ ही गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के सहयोग से विकसित सोलर रूफटॉप ऑनलाइन पोर्टल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री के ट्वीट पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सौर ऊर्जा के दोहन की दिशा में एक अच्छा कदम है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here